एजुकेशन मेंटोर के रूप में सम्मानित होंगे शिक्षाविद् डॉ. अनिल धानुका
mahendra india news, new delhi
सिरसा। सिरसा से शिक्षाविद् डॉ. अनिल धानुका को आईआईटी दिल्ली परिसर में आयोजित दो दिवसीय एआई एवं एमएल कार्यशाला में एजुकेशन मेंटोर के रूप में सम्मानित किया जाएगा। 21 मार्च की शाम को देशभर से आए गणमान्य व्यक्तियों, राजनेताओं एवं फिल्म अभिनेत्री प्रीति झिंगटयानी की उपस्थिति में शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें विशेष सम्मान प्रदान किया जाएगा।
राजधानी दिल्ली में आयोजित एक विशेष शैक्षणिक कार्यशाला में सिरसा से शिक्षाविद् डॉ. अनिल धानुका ने आॅनलाइन विश्वविद्यालय शिक्षा के महत्व और उसकी उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस कार्यशाला में विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों के शिक्षक, प्राचार्य, सरकारी व निजी कर्मचारी तथा वर्किंग प्रोफेशनल्स बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान डॉ. धानुका ने नोएडा इंटरनैशनल मंगलयतन यूनिवर्सिटी तथा भारती विद्यापीठ (पुणे) द्वारा संचालित डिप्लोमा, डिग्री, पीजी डिप्लोमा एवं मास्टर डिग्री कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में अब कोई भी व्यक्ति नौकरी या व्यवसाय के साथ-साथ घर बैठे आॅनलाइन माध्यम से उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आॅनलाइन डिग्री पूर्णत: मान्यता प्राप्त होती है और यह सरकारी व गैर-सरकारी नौकरियों, पदोन्नति, उच्च शिक्षा एवं विदेश में अध्ययन के लिए समान रूप से मान्य है। इस अवसर पर उपस्थित डॉ. राजपुरोहित ने आॅनलाइन शिक्षा को वर्तमान समय का वरदान बताते हुए इसे सरकार द्वारा प्रदान किया गया सुनहरा अवसर बताया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. धानुका ने शिक्षकों एवं प्राध्यापकों के आॅनलाइन शिक्षा से जुड़े सभी प्रश्नों का समाधान करते हुए उन्हें इस प्रणाली से जुड़कर अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा माया देवी यूनिवर्सिटी, ग्लोकल यूनिवर्सिटी सहित अन्य विश्वविद्यालयों द्वारा भारत सरकार की नई शिक्षा नीति के अंतर्गत संचालित कौशल एवं रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की जानकारी भी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि नई शिक्षा प्रणाली के तहत विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी प्राप्त कर सकते हैं।