हरियाणा प्रदेश में बुजुर्ग दंपति ने नहर में लगाई छलांग, तलाश जारी; इस वजह से उठाया खौफनाक कदम
हरियाणा की बड़ी खबरों में पानीपत जिला से हैं। असंध की गीता कालोनी निवासी बुजुर्ग दपंती ने सोमवार सुबह पानीपत में सिवाह नहर पुल के पास छलांग लगाने दी(
जानकारी के अनुसार कालोनी के निवासी 60 वर्षीय मुरारी लाल गोयल अपनी 56 साल की पत्नी के साथ स्कूटी पर सिवाह नहर पुल के पास पहुंचा। दंपती ने पहले अपनी स्कूटी को किनारे पर खड़ी कर दी। अपनी चप्पलें स्कूटी पर ही उतारकर रखीं और फिर अचानक दोनों ने नहर में छलांग लगा दी।
स्कूटी नहर किनारे खड़ी मिली और स्कूटी पर ही दोनों की चप्पल मिली हैं। इसी को लेकर अंदेशा जताया जा रहा है कि किसी अन्य कारण या घरेलू कलह के चलते बुजुर्ग दंपती ने यह कदम उठाया है। दोनों को नहर में डूबता देख राहगीरों ने तुरंत इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
इस घटना के बारे में सूचना मिलते ही थाना प्रभारी इसराना टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। गोताखोरों की सहायता से नहर में दोनों की तलाश की जा रही है। वहीं सूचना के बाद असंध से स्वजन पानीपत पहुंचे हैं।