अखिल भारतीय सेवा संघ, ऐलनाबाद महिला शाखा के चुनाव सम्पन्न

 
 mahendra india news, new delhi

रितु गर्ग अध्यक्ष, प्रभा बंसल उपाध्यक्ष एवं सीमा धींगरा, अनीता बंसल सचिव चयनित
सिरसा। अखिल भारतीय सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. इंद्र गोयल के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में  ऐलनाबाद महिला शाखा की एक महत्वपूर्ण बैठक एवं चुनाव कार्यक्रम अत्यंत उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। बैठक में क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया। बड़ी संख्या में उपस्थित मातृशक्ति एवं बहनों की सक्रियता, सजगता और संगठन के प्रति समर्पण ने यह सिद्ध कर दिया कि समाज निर्माण में महिलाओं की भूमिका केवल सहयोगी नहीं, बल्कि नेतृत्वकारी है। कार्यक्रम के दौरान संगठन के उद्देश्यों, सेवा कार्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा अध्यात्म आधारित जीवनशैली पर विस्तृत चर्चा की गई।

प्रभा बंसल एवं अन्य महिलाओं ने न केवल अपने विचार रखे, बल्कि भविष्य की योजनाओं एवं सेवा परियोजनाओं को लेकर सकारात्मक सुझाव भी दिए। चुनाव प्रक्रिया मुकेश वर्मा, प्रांतीय महासचिव एवं डा. इंद्र गोयल, राष्ट्रीय अध्यक्ष की देखरेख में पूर्ण पारदर्शिता और लोकतांत्रिक पद्धति से सम्पन्न करवाई गई। सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें रितु गर्ग को अध्यक्ष, प्रभा बंसल उपाध्यक्ष एवं सीमा धींगरा, अनीता बंसल सचिव एवं सोनू कंदोई कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुई।


अपने प्रेरक उद्बोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. इंद्र गोयल ने कहा कि जब महिलाएं संगठित होती हैं तो परिवार सशक्त होता है, परिवार सशक्त होता है तो समाज सशक्त होता है। महिला शक्ति सेवा, संवेदना और संस्कार की जीवित मिसाल है। प्रांतीय महासचिव मुकेश वर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय सेवा संघ की महिला शाखा समाज में जागरूकता, सहयोग और संस्कारों की नई धारा प्रवाहित करेगी। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को नि:स्वार्थ सेवा, अनुशासन एवं टीम भावना से कार्य करने का संदेश देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष रितु गर्ग ने अपने संदेश में कहा कि अखिल भारतीय सेवा संघ ने मुझे जो विश्वास और जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करती हूं, यह पद मेरे लिए सम्मान नहीं, बल्कि सेवा का अवसर है। हमारी महिला शाखा समाज की बहनों को आत्मनिर्भर, जागरूक और संगठित बनाने की दिशा में कार्य करेगी। हम सेवा, संस्कार और सहयोग की भावना से शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक जागरूकता तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। प्रभा बंसल ने कहा कि हम सब मिलकर ऐलनाबाद क्षेत्र में महिला शक्ति को एक नई पहचान देंगे और संगठन के आदर्शों को घर-घर तक पहुंचाएंगे। अंत में सभी उपस्थित महिलाओं ने एकजुट होकर समाज सेवा, महिला जागरूकता एवं संगठन विस्तार का संकल्प लिया। इस बैठक में सीमा ढींगरा, अनिता बंसल, सोनू कंदोई, रजनी