SIRSA में कमचारियों की मांगों को लेकर बिजली कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस
Mahendra india news, new delhi
सिरसा। सिरसा सर्कल के प्रांगण में राज्य कार्यकारिणी के आदेशानुसार आॅनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी व अन्य 14 सूत्री मांगों को लागू करवाने हेतु विशाल मशाल जुलूस कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे पुरे सिरसा जिले से सभी सब डिवीजनो से बङी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया। मशाल जुलूस का कार्यक्रम सिरसा सर्कल के प्रांगण से शुरू होकर महाराजा सूरजमल चौक से भूमन शाह चौक होते हुए शहीद भगतसिंह स्टेडियम बरनाला रोड में पहुंचकर संपन्न हुआ।
आज के विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता सर्कल सचिव सतिन्दर मोंगा ने की व राज्य प्रेस सचिव श्याम लाल खोड ने कार्यक्रम में विशेष रूप से शिरकत की। मंच संचालन सिटी यूनिट सचिव सुरेश मंगल ने किया। सिटी यूनिट प्रधान सीता राम सोनी व सब अर्बन यूनिट प्रधान मनोज कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार आॅनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लागू करके कर्मचारियों को मौत के मुंह में धकेलने का काम कर रही है, जिससे नई जगह बहुत रिस्की कार्य बिजली विभाग का होने के कारण कर्मचारियों के साथी हादसे होने का खतरा और अधिक बढ़ जाएगा।
सर्कल सचिव सतिन्दर मोंगा ने कहा कि हरियाणा सरकार बिजली कर्मचारियों के हितों की अनदेखी करते हुए रिस्क अलाउंस, कैशलेस मेडिकल, पुरानी पेंशन नीति, समान काम समान वेतन व अन्य मांगों पर मौन बनी हुई है, जिसके लिए लगातार कर्मचारी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार समय रहते यूनियन पदाधिकारियों से बातचीत के रास्ते मांगों का समाधान करें, अन्यथा कर्मचारी आंदोलन को और अधिक तेज करने पर मजबूर होंगे। मशाल जुलूस में सैकड़ों कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शहीद भगतसिंह सिंह स्टेडियम पहुंचकर हरियाणा सरकार को चेतावनी देते हुए राज्य प्रेस श्याम लाल खोड ने कहा कि एचएसईबी वर्कर यूनियन सब डिवीजन से एसीएस पावर हरियाणा तक के विरोध प्रदर्शन व घेराव कार्यक्रम को सफलता से कर चुकी है।
बावजूद इसके अधिकारी अपनी बात से पीछे हटते हुए आश्वासन के बावजूद एसीएस पावर से मीटिंग का समय नहीं दिया गया, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। इसके विरोध में राज्यकार्यकारिणी भविष्य में और कड़े फैसले लेने को मजबूर होगी, जिसकी पूर्ण जिम्मेवारी निगम प्रशासन व हरियाणा सरकार की होगी। प्रदर्शन में कुलदीप सोनी, राय सिंह, जसपाल माधो सिंघाना, विजय सैनी, मुकेश शर्मा, गुरचरण पंजुआना, सुरेंद्र पूनिया जीवन नगर, पवन कुमार ऐलनाबाद, राकेश जांगड़ा नाथूसरी, राकेश टी एल, अमृतपाल, देवीलाल बिरड़ा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।