ऐलनाबाद सीआईए ने गांव मेंं हजारों रुपये की हेरोइन सहित महिला को किया गिरफ्तार  

Ellenabad CIA arrested a woman in the village with heroin worth thousands of rupees
 

mahendra india news, new delhi

सिरसा एसपी दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला की सीआईए ऐलनाबाद की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव चकसाहिबा क्षेत्र से 13 ग्राम 62 मिलीग्राम हेरोइन सहित महिला को गिरफ्तार किया है। 


सीआईए सिरसा के प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार की गई महिला की पहचान रानो बाई पत्नी बीरसिंह निवासी गांव चकसाहिबा जिला सिरसा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सीआईए सिरसा की पुलिस टीम गश्त एवं अपराध रोकथाम गतिविधियों के तहत गांव चकसाहिबा में मौजूद थी । इस दौरान सामने से एक महिला अपने हाथ में काले रंग की पन्नी लिए हुए पैदल आती दिखाई दी ।उक्त महिला ने पुलिस पार्टी को देखकर अचानक वापस मुडक़र वहां से निकलने का प्रयास किया। 


महिला की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर महिला पुलिस पुलिस एवं राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार उसकी तलाशी ली गई, उसके कब्जे से 13 ग्राम 62 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपिया को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर सिरसा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच थाना सदर सिरसा पुलिस को सौंप दी है। महिला आरोपी से गहनता से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जाएगी तथा उनके विरुद्ध भी नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।