मांगों को पूरा करवाने में कर्मचारियों ने दिया एकजुटता का परिचय: पृथ्वी सिंह

 

mahendra india news, new delhi
सिरसा प्रदेश प्रवक्ता व सिरसा डिपो प्रधान पृथ्वी सिंह ने हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन रजिस्टर्ड नंबर 1 (संबंधित सर्व कर्मचारी संघ एंड एआईआरटीडब्ल्यूएफ) हिसार डिपो की सांझा संघर्ष समिति को लगभग 4.5 करोड़ का बकाया रात्रि ठहराव का भुगतान करवाने व कर्मचारियों के एसीपी लगवाने, डिपो व सब डिपो के सभी कर्मचारियों की एसीपी सही लिखवाने, कर्मशाला में कर्मचारियों के लिए शैड बनवाने सहित अन्य मांगों को लागू करवाने के लिए सभी कर्मचारियों को बधाई दी।

चाहर ने कहा कि सभी कर्मचारियों ने मान-सम्मान की लड़ाई को बखूबी लड़ा, जिसकी जीत हुई। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने सभी आपसी मतभेद भुला कर अपनी एकजुटता से तानाशाह महाप्रबंधक एवं अधिकारियों को झुकाया ही नहीं, बल्कि घुटनों के बल पर खड़ा होने को मजबूर किया है। उन्होंने हिसार डिपो व हांसी सब डिपो के बहादुर कर्मचारी साथियों को इस जीत के लिए साधुवाद दिया।

उन्होंने कहा कि आप सभी रोडवेज कर्मचारियों की मांग अनुसार बनाया गया हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा अपील कर्ता है कि हिसार डिपो व हांसी सब डिपो के कर्मचारियों की एकता से संकल्प लेते हुए सभी डिपो व सब डिपो के कर्मचारी अपने-अपने आपसी मतभेद भुला कर अपनी मांगों को पूरा करवाने व रोडवेज विभाग को बचाने का काम करें।