HARYANA में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 आरोपियों के पैर में लगी गोली, पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला कर किया घायल
MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 आरोपियों के पैर में लगी गोली...
पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला कर किया घायल...
3 आरोपी गिरफ्तार, लूट और चोरी की वारदातों में शामिल होने का आरोप...
पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है।
पुलिस की कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जबकि बदमाशों ने एक पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया।
तीनों आरोपियों की पहचान 23 वर्षीय दीपक उर्फ गोलू, 27 वर्षीय अमितेश और मोनू और 25 वर्षीय लखविंदर सिर्फ मोनू के रूप में हुई है...
तीनों आरोपी कुरुक्षेत्र जिले के रहने वाले हैं।
पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल 2 देसी कट्टे और 1 बाइक भी बरामद कर ली है।
जानकारी के मुताबिक, तीनों आरोपी पंचकूला के रायपुर रानी क्षेत्र में हुई लूट और चोरी की वारदातों में कथित रूप से शामिल थे।
पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी दोबारा वारदात को अंजाम देने के इरादे से इलाके में आने वाले हैं।