मन लगने वाली मनाली के अंदर बच्चों के साथ ले गर्मी अवकाश का आनंद, मनाली में ये हैं दस जगह घूमने वाली, देखें लिस्ट
 

 

गर्मी का अवकाश कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है। ऐसे में हर कोई अपने बच्चों के साथ ठंडे एरिया में घूमने का प्लान बना रहे हैं। इन ठंडे एरिया में है मनाली। मनाली उत्तर भारत के प्रदेश हिमाचल प्रदेश का पर्वतीय स्थल है। मन लगने वाली मनाली में रंग-बिरंगी ताजगी भर देने वाली घाटियां, ऊंच ऊंचे पहाड़ों पर पड़े रूई जैसे बादल, ब्यास नदी का पारदर्शी पानी व हरियाली युक्त प्राकृतिक वातावरण। मनाली के पर्यटन स्थल आपको सौंदर्य में लीन करने के साथ-साथ ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग, राफटिंग आदि का भरपूर आनंद भी दिलवाऐंगे। मनाली में दस दर्शनीय स्थल है, जिनकी जानकारी नीचे दी गई है।

दस मनाली दर्शनीय स्थल
1. सोलंग घाटी
आपको बता दें कि मनाली शहर आकर सबसे पहले अगर किसी जगह का ख्याल आता है तो वो यही जगह है। आपके सुहाने सफर को स्फूर्ति से भरना व रोमांचक बना देगा, इस जगह की विशेषता है। यहां आकर आप पैराशूटिंग से लेकर पैराग्लाइडिंग तक, घुड्सवारी से लेकर ओपन एयर जीप चलाने तक, सब कुछ कर सकते हैं। सर्दियों में हर जगह बर्फ से ढकी होती है।



2. रोहतांग पास
रोहतांग पास यह 3978 मीटर की ऊंचाई पर बसा मनाली पर्यटन स्थल का अभिन्न अंग है। अतुलनीय नज़ारें जो आप कभी चाहकर भी नहीं भुला पाऐंगे। इसकी खूबसूरती आपको लीन कर देगी।


3. हडिम्बा मंदिर
मनाली के अंदर ही हडिंबा मंदिर काफी आर्कषण का केंद्र है। पहाड़ों पर स्थित यह मंदिर मनाली टूरिस्ट प्लेस का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ये मंदिर भीम की पत्नी हिडिम्बा को समर्पित किया गया है।  यह मंदिर एक अटूट डोर बांधे हुए है क्योंकि यह महाभारत से हमें जोड़ता है।


4. चंद्रतल बारालाछा ट्रैक
चंद्रतल बारालाछा ट्रैक यह 4300 मीटर की ऊंचाई पर बसी यह झील हिमालयी क्षेत्र की सबसे ऊंची झील है। यहां प्राकृतिक सुंदरता व शांति का संगम होता है। इस नज़ारे को देखते ही आप अपना कैमरा उठाए बिना रह नहीं पाऐंगे।


5. मनिकरण साहिब
 मनिकरण साहिब मनाली के अंदर पार्वती नदी के तट के पास घाटी पर यह गुरुद्वारा स्थित है। मनाली से 39 किमी की दूरी पर स्थित यह गुरुद्वारा हिंदुओं व सिखों का पवित्र तीर्थ स्थल है। गर्म पानी के कुंड में डुबकी लगाकर आपको पवित्रता का एहसास होने लगेगा।


6. कुल्लू
मनाली के अंदर प्रकृति प्रेमियों का स्वर्ग कहा जाने वाला यह स्थान मनाली से 39.9 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह बहुत बड़े क्षेत्र में फैली घाटी हे जो अपने लुभावने दृश्यों और आलीशान पहाड़ों के लिए फेमस है। 1230 मीटर की ऊँचाई पर बसा यह स्थल प्रकृति से प्रेम करने वालों का महत्वपूर्ण गंतव्य है।



7. ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क
ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क मनाली सिटी से कुछ दूर कुल्लू में स्थित ये नेशनल उद्यान 3 ओर से हिमालय पर्वतों से घिरा है। यह विविध प्रकार के वन्यजीवों का निवास स्थान है। जिसमें 375 प्रजातियों के पशु, 31 प्रजातियों के मैमल व 181 प्रजातियों के पक्षी शामिल हैं।


8. मनु मंदिर
मनाली के अंदर मनु मंदिर यह माना जाता है कि मनु मनुष्य जाति के रचयता थे और इन्हीं को समर्पित है ये मंदिर। पूरे भारत में एक यही मंदिर है जो मनु के लिए बनवाया गया है। यह मनाली घूमने की जगह भारत के आकर्षक स्थल का महत्वपूर्ण स्थान है।


9. मनाली सेंक्चुरी
मनाली सेंक्चुरी अभी तक आप अच्छी तरह वाकिफ हो ही गए होंगे कि मनाली कहा है? यह स्थान बहुत सारे वन्यजीवों का निवास स्थान है। यहाँ आपको हिमाचल प्रदेश की स्थानीय पक्षी मोना को भी देखने को मिलेगी।
10. नग्गर
मनाली के अंदर ऐसा एरिया है, यहां आते ही आपका मन करेगा की आप कैमरे में इसके हर कोने को कैद कर लें। पर्यटन स्थल में इसकी खास जगह है। चारों तरफ हरियाली जो आपको ताज़गी से परिचय करवा देगी। ट्रैकिंग का माहौल जो आपके सफर को आनंदमयी कर देगा।