जिला स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद स्कूल अरनियावाली का शानदार प्रदर्शन

 

mahendra india news, new delhi

जिला स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद स्कूल अरणियावाली के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के प्रबंधक डॉ रामकृष्ण खोथ ने बताया कि विजडम स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के 50 बच्चों ने भाग लिया इस प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र सार्थक खोथ ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल हासिल किया। वहीं विद्यालय के ही छात्र सुमित ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

दोनों विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य रोहताश जांगड़ा ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनके परिश्रम, अनुशासन एवं कोच के मार्गदर्शन का परिणाम है।

उन्होंने बताया कि विद्यालय में खेल गतिविधियों को विशेष महत्व दिया जाता है ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके। अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों ने भी विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया