सिरसा में एक्साइज इंस्पेक्टर की संदिग्ध मौत, भारत माला पुल पर कार में मिला शव
Apr 25, 2026, 08:21 IST
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश के सिरसा जिला में डबवाली के अंदर एक्साइज इंस्पेक्टर की संदिग्ध मौत होने की सूचना मिल रही है। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची है। जानकारी के अनुसार भारत माला पुल पर कार में मिला शव।
प्रारंभिक जांच में एक्साइज इंस्पेक्टर हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका।
मृतक एक्साइज इंस्पेक्टर की पहचान करीब 45 वर्षीय कर्मजीत सिंह चीमा के रूप में हुई है।
जोकि लुधियाना निवासी बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि एक्साइज इंस्पेक्टर मोगा में ड्यूटी पर तैनात था।
डबवाली की ओर कैसे पहुंचा अभी तक कोई जानकारी नहीं। परिवार भी हैरान है।
मृतक एक्साइज इंस्पेक्टर के दो बेटे हैं। डबवाली सिटी पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को डबवाली के सरकारी अस्पताल में रखवाया है।