युवा जेजेपी की सिरसा हलके की कार्यकारिणी घोषित, गुरप्रीत सिंह को दी उपप्रधान पद की जिम्मेदारी

 
mahendra india news, new delhi

 युवा जननायक जनता पार्टी के सिरसा हलके के अध्यक्ष अंकित सचदेवा ने सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, युवा जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला, जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा, शहरी अध्यक्ष दीपक भाटिया, ग्रामीण अध्यक्ष अजब ओला से विमर्श के बाद अपने हलके की कार्यकारिणी घोषित की।

इस सिलसिले में जेजेपी के जिला प्रेस प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी ने बताया कि घोषित कार्यकारिणी में गुरप्रीत सिंह को उपप्रधान बनाया गया है जबकि राजकुमार दुआ को उपाध्यक्ष व पवन खुराना को प्रधान महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा तरुण सोनी, रमन सैनी को प्रवक्ता, राजकुमार वर्मा को संगठन सचिव, विकास जांगू को प्रचार सचिव व अनिल गोदारा को सचिव पद का दायित्व सौंपा गया है।

पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने नवचयनित युवा पदाधिकारियों को संगठन की कल्याणकारी नीतियों को प्रचारित करने व संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया। सभी नवचयनित पदाधिकारियों ने भी शीर्ष नेतृत्व को भरोसा दिलाया कि वे संगठन को पहले से भी अधिक मजबूत बनाने की दिशा में
कार्य करेंगे।