हरियाणा में गेहूं के स्टॉक पर डाला जा रहा था पानी, किसान नेताओं ने किया खुलासा

 
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में कुरूक्षेत्र जिले से हैं। जिला के गांव आलमपुर में एक राइस सैलर परिसर में लगाए गये गेहूं के स्टॉक पर पानी की बौछारें छोडक़र वजन बढ़ाने के मामले का खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार पता चला है कि भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह की ओर से पहले रेकी की गई। इसके बाद गेहूं पर पानी की बौछारें छोड़ते हुए वीडियो बनाई। इस वीडियो को सोशल मीडिया के अंदर बाद में वायरल किया। 

बताया जा रहा है कि जब पदाधिकारियों ने मौके पर हंगामा किया तो पुलिस भी पहुंची। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर गेहूं की तुलाई करवाई और जांच के लिए सैंपल भी भरे। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग विभाग ने जांच के आधार पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। 

इस बारे में सूचना मिलने पर भाकियू जिला अध्यक्ष संजू नंबरदार, प्रदेश महासचिव संजीव आलमपुर, जिला महासचिव दिलबाग बारवा, सुनील खेड़ी, विपिन सहित मौके पर पहुंचे अन्य किसानों ने कहा कि पिछले हफ्ते भी यहां गेहूं पर पानी छोड़े जाने का खुलासा हुआ था। इसके बाद भी वह लगातार निगरानी कर रहे थे। आज फिर एक कर्मी गेहूं के स्टॉक पर चढक़र पानी की बौछारें छोड़ रहा था, इसकी वीडियो भी बनाई। उन्होंने यहां विभाग के इंस्पेक्टर अंकुर जांगड़ा से कहा तो उन्होंने जांच करवाने की बात कही। 

किसान नेताओं ने आरोप लगाया यह सब अधिकारियों की मिलीभगत से ऐसा किया जा रहा है। इसके बाद विवाद बढ़ा तो मौके पर डायल 112 की टीम भी पहुंची। वहीं, बाद में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर रामपाल भी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने गेहूं से भरे कट्टों का वजन करवाया और मौके पर सैंपल भरवाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि सैंपल जांच रिपोर्ट आते ही कार्रवाई की जाएगी।


आपको बता दें कि इस दौरान मौके पर पहुंचे अधिकारियों को किसानों ने पानी के कारण जड़ें पकड़ चुके गेहूं के दाने दिखाए। किसानों ने इस दौरान अधिकारियों को जमकर लताड़ भी लगाईऔर कहा कि किसानों की दिन-रात की मेहनत को कुछ लालच के चलते इस तरह से बर्बाद किया जा रहा है। यही गेहूं बाद में डिपो पर पहुंचा दिया जाएगा। डीएफएससी नरेश कुमार ने कहा कि  इस मामले का पता कराया जा रहा है। अगर कोई दोषी मिला तो जरूर कार्रवाई होगी।