नाथूसरी चौपटा क्षेत्र में सेमग्रस्त क्षेत्र में वर्टिकल ड्रेनेज प्रोजेक्ट के तहत बंद पड़े ट्यूबवेलों की किसानों ने की जांच की मांग, डीसी, एक्शन को सौंपा ज्ञापन

 
mahendra india news, new delhi

नाथूसरी चौपटा क्षेत्र में सेमग्रस्त क्षेत्र के गांवों में वर्टिकल ड्रेनेज प्रोजेक्ट के तहत बंद पड़े ट्यूबवेलों की किसानों ने जांच की मांग की है। जिसको लेकर किसानों ने सिरसा के डीसी व सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि इनमेें घोटाला किया गया है। इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। इसी के साथ ही गणमान्य व्यक्तियों की कमेटी गठित की गई है। 


किसान नेता प्रकाश मेमरा, समाजसेवी रघुबीर कड़वासरा, मुकेश कुमार बैनीवाल, बलराम सहारण, दीवान सहारण, कृष्ण पुनियां,  रोहताश कुमार व संदीप कुमार ने जिला उपायुक्त को बताया कि शक्करमंदोरी गांव में महापंचायत बुलाई थी। इस महापंचायत का मुख्ख्ख्ख्य मुद्दा सेमग्रस्त एरिया में बंद पड़े ट्यूबवेलों का था। इनको लगाते समय ठेकेदार और एआई ने बहुत बड़ा घोटाला किया गया है। इस महापंचायत में सहायक भूमि संरक्षण विभाग सिरसा के भ्रष्ट कर्मचारियों और ठेकेदार के खिलाफ आवाज उठाई थी। क्योंकि क्षेत्र में लगाए गये सभी ट्यूबवेल बंद पड़े हैं। जबकि मानसून का सीजन सिर पर है। उन्होंने कहा कि वर्टिकल ड्रेनेज प्रोजेक्ट में करोडों रुपये का बजट खर्च हुआ है। इसकी गहनता से जांच करवाई जाए। 

कमेटी गठित 
इस मामले को लेकर कमेटी गठित की गई है। इसमेेें क्षेत्र के सरपंच, किसान व गणमान्य व्यक्तियों को शामिल किया गया है। इस कमेटी में चाहरवाला गांव से मुकेश बैनीवाल, जगतपाल, शक्करमंदोरी से बलराम व दीवान सहारण, शाहपुरिया से रोहताश पुनिया व सरपंच राजकुमार, देवीलाल, तरकांवाली से सरपंच सुनील कुमार, नाथूसरी कलां से सरपंच रीटा कासनियां, समाजसेवी रघुबीर कड़वासरा, संदीप कासनियां, दड़बा कलां मानक दिवान से कालूराम, देवतराम तरड़, राममुर्ति, पृथ्वी रोज, गुडिया खेड़ा से हरी सिंह, रूपाना खुर्द से सरपंच प्रतिनिधि सुभाष बैनीवाल, कुलदीप व रामस्वरूप को शामिल किया गया है।