Mahapanchayat के लिए किसानों का दिल्ली कूच, शंभू बॉर्डर सील, अलर्ट, सिरसा में किसान नेता वैदवाला गिरफ्तार
mahendra india news, new delhi
किसानों के दिल्ली पहुंचने को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। सोमवार देर रात्रि से ही पुलिस ने यूपी गेट, सीमा बॉर्डर, दिल्ली-यूपी अप्सरा बॉर्डर, समेत कई स्थानों पर कड़ी चेकिंग शुरू कर दी थी। किसान नेता भूपेंद्र सिंह वैदवाला को सिरसा पुलिस ने टोल प्लाजा से किया गिरफ्तार - 2 बजे करना था प्लाजा जाम।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह तडक़े से गाजियाबाद के इंदिरापुरम, खोड़ा, साहिबाबाद, शालीमार गार्डन, टीलामोड समेत कई थानों की पुलिस ने बॉर्डर सील कर दिए। इस दौरान कई इलाकों में भारी जाम की समस्या भी बनी हुई है। प्रभारी डीसीपी ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल ने बताया कि चेकिंग के बाद वाहनों को दिल्ली की तरफ भेजा जा रहा है।
किसी भी आपातकालीन स्थिति में, सहायता प्राप्त करने के लिए कृपया डायल 112 पर संपर्क करें।
अंबाला पुलिस यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। असुविधा के लिए हमें खेद है
अंबाला पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक एडवाइजरी की जानकारी इस प्रकार है:
Also Read - एचटेट परीक्षा से पहले सभी केंद्रों का बारीकी से निरीक्षण करें अधिकारी, ये रहेगा परीक्षा का शैड्यूल
हरियाणा-पंजाब शंभू बॉर्डर बंद,
शंभू बॉर्डर के बंद होने के कारण, दिल्ली और पंजाब के बीच यात्रा करने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे इन मार्गों का पालन करें:
दिल्ली से पंजाब आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग:
मार्ग 1: अंबाला छावनी ➔ चंडीगढ़ मार्ग ➔ लालड़ू ➔ डेरा बस्सी ➔ जीरकपुर ➔ पंजाब
मार्ग 2: लालड़ू या डेरा बस्सी से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करके पंजाब आ सकते हैं।
पंजाब से दिल्ली जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग:
Maps
मार्ग 1: राजपुरा ➔ लालड़ू ➔ डेरा बस्सी ➔ जीरकपुर ➔ अंबाला छावनी ➔ दिल्ली
मार्ग 2: राजपुरा, लालड़ू, डेरा बस्सी से भी वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करके अंबाला छावनी और फिर दिल्ली जा सकते हैं।
किसी भी आपातकालीन स्थिति में, सहायता प्राप्त करने के लिए कृपया डायल 112 पर संपर्क करें।