किसानों को खेती के लिए मिलेगी पर्याप्त बिजली, हरियाणा के 6 गांवों में शुरू होगा सोलर बिजली प्रोजेक्ट

 

mahendra india news, new delhi
हरियााणा प्रदेश में बिजली उत्पादन बढऩे के लिए कार्य किया जा रहा है। जिससे आने वाले समय में प्रदेश के अंदर बिजली की कोई कमी न रहे। इसी कड़ी में अब दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम यानी डीएचबीवीएन ने बिजली उत्पादन के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाया है। अब हरियाणा के 4 जिलों के 6 गांवों में बिजली का उत्पादन होगा।

बिजली निगम द्वारा बिजली का उत्पादन पहले से स्थापित किए गए बिजलीघरों में किया जाएगा और गांव में खाली पड़ी जमीन पर बिजली का उत्पादन होगा इसी के साथ ही इन जगह पर सौलर सिस्टम स्थापित किए जाएंगे। इन 6 गांवों में बिजली का उत्पादन करने के लिए इसको इन गांवा व आसपास के गांवों में एग्रीकल्चर फीडर्स में सप्लाई दी जाएगी।

पूरा विवरण
आपको बता दें कि ऐसे में जहां एग्रीकल्चर फीडर्स को पूरी बिजली मिल सकेगी, वहीं बिजली निगम की आय भी बढऩे वाली है। बिजली निगम ने इसके लिए हिसार, भिवानी, चरखी दादरी व फतेहाबाद का चयन किया गया है।

इन जिलों में प्रोजेक्ट कामयाब होने के बाद निगम की तरफ से इसका विस्तार प्रदेश के दूसरे जिलों में किया जाएगा। पायलट प्रोजेक्ट के तहत दक्षिण हरियाणा के 6 बिजलीघरों में कुल 6.5 मेगावाट क्षमता के सोलर प्लांट बनकर पूरी तरह तैयार हो गए हैं।

33 केवी बिजलीघरों की खाली जमीनों पर सोलर पैनल लगेंगे, इनसे उत्पन्न बिजली को बिजलीघर के 11 केवी एग्रीकल्चर फीडर्स से जोड़ा जाएगा। जिससे आसपास के गांवों में खेती में ट्यूबवेल में इस्तेमाल हो रही बिजली लाइनों को जोडक़र खेती के लिए इस बिजली का इस्तेमाल होगा।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि
हरियाणा प्रदेश के हिसार जिले के चूली बागडय़िान और स्याहड़वा बिजलीघर भी शामिल हैं, जहां सोलर प्लांट स्थापित किए गए हैं। इन प्लांटों से बनने वाली बिजली को 11 केवी लाइनों के माध्यम से सीधे आसपास के गांवों के उपभोक्ताओं तक डिस्ट्रीब्यूट किया जाएगा।

बिजलीघरों की खाली पड़ी भूमि का यह बेहतरीन और उत्पादक इस्तेमाल किया जा रहा है। कैसे कार्य करता है बिजलीघर का यह सोलर प्रोजेक्ट खाली जमीनों का सदुपयोग : ज्यादातर 33 केवी सब स्टेशनों बिजलीघर परिसरों में काफी मात्रा में भूमि खाली पड़ी रहती है।

बिजली निगम ने इसी बेकार पड़ी जमीन सोलर पैनल स्थापित किए हैं। सौर ऊर्जा से बिजली का उत्पादन : दिन के समय सूरज की रोशनी जब इन सोलर पैनलों पर पड़ती है तो फोटोवोल्टिक सेल्स के जरिए सौर ऊर्जा सीधे बिजली में बदलती है, जिसे एसी बिजली में परिवर्तित किया जाता है।


इसी के साथ ही 33 केवी बिजलीघर के सोलर प्लांट में तैयार होने वाली इस बिजली को सीधे 11 केवी एग्रीकल्चर लाइनों से जोड़ा जाएगा। इसके बाद 11 केवी फीडर लाइनों के जरिए इस ग्रीन एनर्जी को आसपास के ग्रामीण इलाकों के खेती में उपयोग होने वाले पंपों में इस्तेमाल किया जाएगा।

ये मिलेगा फायदा 
इससे एक ओर जहां ग्रिड पर लोड कम होता है और ट्रांसमिशन लॉस घटता है। वहीं स्थानीय स्तर पर गांवों में खेती के लिए सुचारू और पर्यावरण अनुकूल बिजली मिलती है।

बिजली निगम एसई अविनाश यादव ने इस सदंर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि बिजली निगम के 33 केवी बिजलीघरों के पास खाली जमीनों पर सोलर पैनल्स लगाकर एग्रीकल्चर फीडर जोडक़र यहां सप्लाई दिए आने का पायलट प्रोजेक्ट है। हिसार सर्कल के दो गांव चूली बागडय़िान व स्याहडय़ा को इसमें शामिल किया गया है।

चूली बागडय़िान हिसार 0.9 मेगावाट मकड़ाना चरखी दादरी 1.5 मेगावाट रुदरौल चरखी दादरी 1.5 मेगावाट