एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में इकोनोमिक सैल फतेहाबाद की कार्रवाई, आरोपी काबू

 

 mahendra india news, new delhi

इकोनोमिक सैल फतेहाबाद,  थाना जाखल पुलिस ने बिजनेस में मुनाफा दिलवाने का झांसा देकर करीब एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मलकीत सिंह पुत्र मोहर सिंह निवासी गांव सनियाना, जिला फतेहाबाद को काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश किया जायेगा।
                     

इकोनोमिक सैल फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक जसवन्त ने बताया कि गुरुद्वारा बस्ती जाखल निवासी दिलबाग सिंह ने शिकायत दी थी कि आरोपी मलकीत सिंह व उसके साथी ने उसे बिजनेस में रकम निवेश करने पर हर महीने अच्छा मुनाफा दिलवाने तथा एक वर्ष बाद मूल राशि वापस करने का भरोसा दिया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उनके झांसे में आकर उसने अपनी जमीन बेचकर करीब एक करोड़ रुपये अलग-अलग बैंक खातों तथा नकद के माध्यम से दिए। प्रारंभ में कुछ राशि वापस दी गई, लेकिन बाद में शेष रकम व कथित मुनाफा वापस नहीं किया गया।
                     

शिकायत की जांच के बाद थाना जाखल में मुकदमा नम्बर 73 दिनांक 06.06.2026 धारा 316(2) व 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी मलकीत सिंह को काबू कर लिया है। पुलिस आरोपी से मामले में गहन पूछताछ कर रही है तथा जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।मामले की गहनता से जांच जारी है।