हरियाणा प्रदेश में फायरमैन 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, इसलिए मांगी रिश्वत 

 

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में नारनौल से हैं। जहां पर एसीबी यानि हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की रेवाड़ी इकाई ने सोमवार देर शाम रिश्वत लेते हुए काबू किया है। जानकारी के अनुसार नारनौल फायर स्टेशन में तैनात फायरमैन संदीप को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपित फायरमैन ने फायर एनओसी जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। जिस पर एसीबी ने कार्रवाई की है।

इस बारे में जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर जयपाल सिंह ने बताया कि साहिल नामक मेडिकल स्टोर ने फायर सेफ्टी उपकरण स्थापित कराने का आवेदन किया हुआ था। साहिल को फायर एनओसी भी जारी करानी थी।
आरोप है कि फायरमैन संदीप ने इस कार्य के लिए करीबन 80 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। 


शिकायत की जांच के बाद यानि हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रेवाड़ी की टीम ने कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान संदीप को शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये लेते हुए पकड़ा गया। इस बारे में एसवी एंड एसीबी थाना गुरुग्राम में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी संदीप से पूछताछ की जा रही है।