CDLU SIRSA में 17 स्नातक एवं 2 डिप्लोमा कार्यक्रमों की प्रथम मेरिट सूची जारी, 24 जून तक जमा होगी फीस

 

Mahendra india news, new delhi
 चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संचालित 17 स्नातक एवं 2 डिप्लोमा कार्यक्रमों की प्रथम मेरिट सूची जारी कर दी गई है। प्रथम मेरिट सूची में स्थान पाने वाले आवेदकों को अपने मूल दस्तावेजों के सत्यापन हेतु कार्य दिवसों में संबंधित विभाग/विश्वविद्यालय में उपस्थित होना अनिवार्य है। दस्तावेज सत्यापन के उपरांत ही आवेदक 24 जून 2026 को रात्रि 11:59 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश शुल्क जमा करवा सकेंगे। द्वितीय मेरिट सूची 25 जून 2026 तथा तृतीय मेरिट सूची 30 जून 2026 को जारी की जाएगी, जबकि रिक्त सीटों के लिए 7 जुलाई 2026 को फिजिकल काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।


यूनिवर्सिटी स्कूल फॉर ग्रेजुएट स्टडीज के अधिष्ठाता प्रोफेसर मोहम्मद काशिफ किदवई ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर विजय कुमार के दिशा-निर्देशन तथा कुलसचिव डॉ. सुनील कुमार के सहयोग से प्रवेश प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित की जा रही है।

उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में प्रवेश समितियों का गठन किया गया है, जो पूरी तत्परता के साथ कार्य करते हुए विद्यार्थियों को प्रवेश संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान कर रही हैं। उन्होंने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले आवेदकों से निर्धारित तिथि तक दस्तावेज सत्यापन एवं प्रवेश शुल्क जमा करवाने का आग्रह किया है तथा कहा है कि प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित सभी अद्यतन सूचनाओं के लिए आवेदक नियमित रूप से विश्वविद्यालय की वेबसाइट का अवलोकन करते रहें।


प्रथम मेरिट सूची में विभिन्न कार्यक्रमों के लिए विद्यार्थियों का उत्साहजनक रुझान देखने को मिला। बी.कॉम. की 120 सीटों के लिए 108 आवेदकों को स्थान प्राप्त हुआ है, जिसमें ऑल इंडिया श्रेणी की मेरिट 106.20 से 98.20 तथा हरियाणा ओपन जनरल कैटेगरी की मेरिट 97.80 से 88.60 अंक रही। बीबीए की 120 सीटों के लिए 107 आवेदकों को स्थान प्राप्त हुआ है, जहां ऑल इंडिया श्रेणी की मेरिट 102.00 से 91.60 तथा एचओजीसी की मेरिट 91.20 से 81.00 अंक दर्ज की गई। बीसीए की 60 सीटों के लिए 44 आवेदकों को स्थान प्राप्त हुआ है, जिसमें ऑल इंडिया श्रेणी की मेरिट 99.00 से 92.20 तथा एचओजीसी की मेरिट 92.00 से 80.60 अंक रही।


कला एवं मानविकी संकाय के कार्यक्रमों में भी अच्छी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स की 40 सीटों के लिए 35 आवेदकों को स्थान प्राप्त हुआ है, जहां ऑल इंडिया श्रेणी की मेरिट 100.00 से 98.40 तथा एचओजीसी की मेरिट 97.80 से 89.20 अंक रही। बी.ए. पत्रकारिता एवं जनसंचार की 40 सीटों के लिए 32 आवेदकों को स्थान प्राप्त हुआ है, जिसमें ऑल इंडिया श्रेणी की मेरिट 98.60 से 82.40 तथा एचओजीसी की मेरिट 91.60 से 76.00 अंक रही। बी.ए. सोशल वर्क की 40 सीटों के लिए 31 आवेदकों को स्थान प्राप्त हुआ है, जहां ऑल इंडिया श्रेणी की मेरिट 98.40 से 86.00 तथा एचओजीसी की मेरिट 85.60 से 69.00 अंक रही। बी.ए. इकोनॉमिक्स एंड फाइनेंस की 40 सीटों के लिए 34 आवेदकों को स्थान प्राप्त हुआ है, जिसमें ऑल इंडिया श्रेणी की मेरिट 100.40 से 97.00 तथा एचओजीसी की मेरिट 96.00 से 87.40 अंक रही। बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स की 30 सीटों के लिए 9 आवेदकों को स्थान प्राप्त हुआ है, जहां ऑल इंडिया श्रेणी की मेरिट 87.40 से 68.00 तथा एचओजीसी की मेरिट 67.40 से 50.00 अंक रही।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित कार्यक्रमों में भी विद्यार्थियों ने विशेष रुचि दिखाई। बीएससी. फिजिक्स की 30 सीटों के लिए 20 आवेदकों को स्थान प्राप्त हुआ है, जिसमें ऑल इंडिया श्रेणी की मेरिट 100.40 से 94.00 तथा एचओजीसी की मेरिट 94.00 से 72.80 अंक रही।

बी.एससी. हेल्थ एंड स्पोर्ट्स एजुकेशन की 60 सीटों के लिए 45 आवेदकों को स्थान प्राप्त हुआ है, जहां ऑल इंडिया श्रेणी की मेरिट 97.00 से 89.20 तथा एचओजीसी की मेरिट 89.20 से 73.20 अंक रही। बीएससी. फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी की 40 सीटों के लिए 27 आवेदकों को स्थान प्राप्त हुआ है, जिसमें ऑल इंडिया श्रेणी की मेरिट 97.60 से 87.40 तथा एचओजीसी की मेरिट 86.60 से 76.20 अंक रही। बी.एससी. डेटा साइंस की 60 सीटों के लिए 44 आवेदकों को स्थान प्राप्त हुआ है, जहां ऑल इंडिया श्रेणी की मेरिट 96.60 से 87.60 तथा एचओजीसी की मेरिट 85.60 से 72.80 अंक रही।

बी.एससी. मैथ्स की 40 सीटों के लिए 32 आवेदकों को स्थान प्राप्त हुआ है, जिसमें ऑल इंडिया श्रेणी की मेरिट 99.40 से 95.20 तथा एचओजीसी की मेरिट 94.60 से 80.00 अंक रही। बी.एससी. फैशन डिजाइन एंड लाइफस्टाइल टेक्नोलॉजी की 40 सीटों के लिए 32 आवेदकों को स्थान प्राप्त हुआ है, जहां ऑल इंडिया श्रेणी की मेरिट 98.40 से 89.80 तथा एचओजीसी की मेरिट 83.80 से 79.60 अंक रही। बैचलर ऑफ साइंस इन योगा की 60 सीटों के लिए 18 आवेदकों को स्थान प्राप्त हुआ है, जिसमें ऑल इंडिया श्रेणी की मेरिट 98.20 से 85.20 तथा एचओजीसी की मेरिट 81.40 से 56.20 अंक रही।
पांच वर्षीय एकीकृत बी.एससी.-एम.एससी. लाइफ साइंसेज कार्यक्रम में ऑल इंडिया श्रेणी की मेरिट 96.60 से 85.80 तथा एचओजीसी की मेरिट 85.20 से 63.60 अंक रही, जबकि पांच वर्षीय एकीकृत बी.एससी.-एम.एससी. फिजिकल साइंसेज कार्यक्रम में ऑल इंडिया श्रेणी की मेरिट 97.80 से 81.20 तथा एचओजीसी की मेरिट 82.40 से 64.40 अंक दर्ज की गई।


डिप्लोमा कार्यक्रमों में भी उल्लेखनीय प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। डिप्लोमा इन साइबर सिक्योरिटी एंड एथिकल हैकिंग की 40 सीटों के लिए 39 आवेदकों को स्थान प्राप्त हुआ है, जिसमें ऑल इंडिया श्रेणी की मेरिट 100.20 से 91.60 तथा एचओजीसी की मेरिट 91.60 से 85.40 अंक रही। डिप्लोमा इन डिजिटल फॉरेंसिक एंड इन्वेस्टिगेशन की 40 सीटों के लिए 31 आवेदकों को स्थान प्राप्त हुआ है, जहां ऑल इंडिया श्रेणी की मेरिट 95.00 से 88.20 तथा एचओजीसी की मेरिट 85.60 से 75.40 अंक रही। प्रथम मेरिट सूची के आंकड़े दर्शाते हैं कि विश्वविद्यालय के विभिन्न रोजगारोन्मुखी, व्यावसायिक एवं बहुविषयक कार्यक्रमों के प्रति विद्यार्थियों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है।