नाथूसरी चौपटा क्षेत्र से लाखों रुपए की हेरोइन सहित कार सवार 5 युवक पुलिस गिरफ्त में, चेकिंग के दौरान गांव दङबा कलां से होते हुए गांव मानक दिवान की तरफ जा रही थी कार
SIRSA SP दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गांव मानकं दिवान चौपटा क्षेत्र से कार सवार पांच युवकों को लाखों रुपए की 46 ग्राम 59 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव दङबा कलां से होते हुए गांव मानक दिवान की तरफ जा रही थी कार।
इसी दौरान गांव मानक दिवान की तरफ से एक कार आती दिखाई दी । उक्त कार सवार युवकों ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक कार को वापस मोड़कर भागने का प्रयास कि कार अचानक बंद हो गया । पुलिस ने शक के आधार पर कार को चेक किया तो कार में सवार युवकों की पहचान शिव कुमार पुत्र धर्मपाल,नरेश उर्फ शिवा निवासिंयान गांव निर्बाण,विनोद कुमार पुत्र इंद्रपाल निवासी गांव रामपूरा ढिलों,हर्ष पुत्र मदन निवासी गांव दङबा कलां व प्रवीन उर्फ बग्गा पुत्र जगदीश निवासी गांव कावलगढ़ तह.रतिया जिला फतेहाबाद के रूप में हुई है ।
उन्होंने बताया कि उक्त युवकों को गिरफ्तार कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जा से 46 ग्राम 59 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । CIA SIRSA प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए 5 आरोपियों के खिलाफ थाना नाथूसरी चौपटा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच थाना नाथूसरी चौपटा पुलिस को सौंपी गई है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।