Mumbai Airport: मुंबई एयरपोर्ट पर आज 6 घंटे तक नहीं उड़ेंगी फ्लाइट; जाने क्या है वजह
देश की बड़ी खबरों में मुंबई से हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट (मुंबई एयरपोर्ट) पर आज वीरवार यानि 7 मई को छह घंटे के लिए फ्लाइट ऑपरेशन पूरी तरह से बंद रहेगा। आज सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक दोनों रनवे प्री-मानसून मेंटेनेंस कार्य के कारण बंद किए जा रहे हैं। इस अवधि में एयरपोर्ट पूरी तरह नॉन-ऑपरेशनल रहेगा।
आपको बता दें कि मुंबई एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक रनवे 09/27 और रनवे 14/32 पर मरम्मत कार्य किया जाएगा. ये मेंटेनेंस हर साल मानसून से पहले किया जाता है, ताकि मुंबई में भारी बारिश के दौरान उड़ानों का संचालन सुरक्षित और सुचारु रूप से हो सके. (मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड) ने बताया कि 1,033 एकड़ में फैले एयरसाइड एरिया के रखरखाव के लिए ये कार्य बहुत ही जरूरी है। विश्व के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट्स में से एक होने के कारण इस तरह के पूर्ण शटडाउन के प्रभाव को देखते हुए अधिकारियों ने एयरलाइंस और अन्य संबंधित पक्षों के साथ 6 माह पहले ही बैठकें कर ली थीं, ताकि वे अपनी फ्लाइट शेड्यूल में वक्त रहते बदलाव कर सकें।
एयरपोर्ट की ओर से कहा गया कि सभी शेयर होल्डर को पहले ही सूचना दे दी गई थी. इससे एयरलाइंस को अपनी उड़ानों की योजना बनाने में आसानी हो सके। इससे पहले भी मुंबई एयरपोर्ट पर व्यवधान देखने को मिला है। 8 मार्च को कुल 66 उड़ानें रद्द करनी पड़ी थी।