सिरसा जिले के विद्यार्थियों एवं सरकारी कर्मचारियों के लिए:
आॅनलाइन हायर एजुकेशन में विशेष स्कॉलरशिप का अवसर: डा. अनिल धानुका
सिरसा। उच्च शिक्षा को अधिक सुलभ, किफायती एवं रोजगारोन्मुख बनाने के उद्देश्य से मंगलायतन विश्वविद्यालय एवं नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी द्वारा सिरसा जिले के विद्यार्थियों एवं कार्यरत पेशेवरों के लिए आॅनलाइन एमबीए, एमसीए, मास्टर इन मास कम्यूनिकेशन तथा एमएससी (फिजिक्स, केमिस्ट्री एवं मेथमेटिक्स) कार्यक्रमों में विशेष स्कॉलरशिप की घोषणा की गई है। शिक्षा विशेषज्ञ एवं करियर काउंसलर डॉ. अनिल धानुका ने बताया कि डिजिटल युग में आॅनलाइन शिक्षा विद्यार्थियों, निजी क्षेत्र के कर्मचारियों तथा सरकारी कर्मियों के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त करने का एक प्रभावी एवं सुविधाजनक माध्यम बन चुकी है। मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों से आॅनलाइन डिग्री प्राप्त कर विद्यार्थी एवं कर्मचारी अपने समय, धन एवं संसाधनों की बचत करते हुए अपने करियर को नई दिशा दे सकते हैं
। उन्होंने बताया कि एमबीए, एमसीए, एमएमसी तथा एमएससी जैसे पाठ्यक्रम प्रबंधन, सूचना प्रौद्योगिकी, मीडिया, पत्रकारिता, शिक्षण, अनुसंधान एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। साथ ही सरकारी कर्मचारी भी अपनी नौकरी जारी रखते हुए उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक योग्यता में वृद्धि कर सकते हैं, जिससे विभागीय नियमों एवं पात्रता के अनुसार उन्हें करियर उन्नति एवं पदोन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
डॉ. धानुका ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में उच्च शिक्षा एवं कौशल विकास सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं सरकारी कर्मचारियों से इस विशेष स्कॉलरशिप योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि प्रवेश प्रारंभ हो चुके हैं और सीमित सीटों पर ही विशेष स्कॉलरशिप उपलब्ध है। अधिक जानकारी, प्रवेश एवं करियर परामर्श हेतु इन नंबरों 92666-02967
पर संपर्क करें।
ये होंगे विशेष लाभ:
डा. अनिल धानुका ने बताया कि इससे जो विशेष लाभ होंगे, उनमें नौकरी के साथ पढ़ाई, घर बैठे आॅनलाइन अध्ययन, समय एवं संसाधनों की बचत, मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों से डिग्री, करियर विकास एवं उच्च शिक्षा के अवसर, सीमित सीटों पर विशेष स्कॉलरशिप मिलेगी