यात्रियों की सुविधा हेतु बाडमेर-हरिद्वार-बाडमेर स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में 12 ट्रिप का विस्तार

 

mahendra india news, new delhi

रेलवे प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु बाडमेर-हरिद्वार-बाडमेर स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 04811/04812, बाडमेर-हरिद्वार-बाडमेर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में बाडमेर से दिनांक 20.07.26 से 27.08.26 तक (12 ट्रिप)  एवं हरिद्वार से दिनांक 21.07.26 से 28.08.26 तक (12 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।