यात्रियों की सुविधा के लिए बीकानेर-कोलकाता सुपरफास्ट एक तरफा स्पेशल ट्रेन होगी शुरू, इन स्टेशन से गुजरेगी ट्रेन
For the convenience of passengers, Bikaner-Kolkata Superfast one-way special train will be started, the train will pass through these stations
रेलवे विभाग द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए समय समय पर कदम उठाए जा रहे हैं। अब इसी कड़ी में रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए बीकानेर-कोलकाता सुपरफास्ट एक तरफा स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 04701, बीकानेर-कोलकाता सुपरफास्ट एक तरफा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 22.04.26 को बीकानेर से 06.00 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 11.35 बजे आगमन व 11.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 13.05 बजे कोलकाता पहुॅचेगी।
आपको बता दें कि यह ट्रेन नोखा, नागौर, डेगाना, मकराना, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, ईदगाह, टूण्डला, गोविन्दपुरी, प्रयागराज, पं..दीनदयाल उपाध्याय, गया, कोडरमा, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर व वर्द्धमान स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस ट्रेन में 02 सैकण्ड एसी, 18 शयनयान व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बेंं होगें।
नोट:- इस रेलसेवा में लिनेन उपलब्ध नहीं करवाई जायेगी।