सिरसा में पहली बार इतने बड़े स्तर पर दिवाली मेला, गीत-संगीत और मनोरंजक गेम्स ने बांधा समां

 

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
 विदेशी तर्ज पर विकसित किए जा रहे श्रीमत सिटी सेंटर द्वारा दीवाली मेले के माध्यम से भविष्य की शापिंग स्ट्रीट का अनुभव करवा दिया है। भविष्य में सिरसा के डबवाली रोड से सटे सिटी सेंटर में लोग कैसे आनंद ले पाएंगे, कैसा नजारा होगा, कैसी पार्किंग व्यवस्था होगी, कैसे कारोबारी काम करेंगे। दीवाली मेले के माध्यम से ऐसा विजन लोगों के समक्ष रखा गया है, जिसे देखकर सिरसावासी अचंभित है।

सिरसा में ऐसा पहली बार हो रहा है जब इतने बड़े स्तर पर दीवाली मेले का आयोजन किया गया है, जिसमें एंट्री व पार्किंग फ्री है, स्टॉल के लिए स्थान भी फ्री उपलब्ध करवाया गया है। लोगों के मनोरंजन के लिए कलाकार आमंत्रित किए गए है। बच्चों के मनोरंजन के लिए चिल्ड्रन जोन बनाया गया है, रिछ और डक बने कलाकार बच्चों का मनोरंजन कर रहे हंै। रविवारीय अवकाश की वजह से सिटी सेंटर में सायं 6 बजे ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों के आने से यहां विविध प्रकार के सामान का स्टाल लगाने वालों के चेहरे पर भी रौनक देखने को मिली।

स्थानीय गायक कलाकार भोला नागराज, विजय रामावत, बंटी राठौड़ ने एक के बाद सदाबहार गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए। इस दौरान विभिन्न मनोरंजक गेम भी आयोजित किए गए, जिसके विजेताओं को श्रीमत सिटी सेंटर की ओर से स्मृति चिह्न भेंट सम्मानित किया गया। श्रीमत टेक्सवर्थ के डायरेक्टर संजीव जैन एडवोकेट ने लोगों के भारी रूझान पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य अपने तीज-त्यौहारों से लोगों को जोड़कर रखने का है। दीपावली हमारा सबसे बड़ा त्यौहार है। त्यौहार की खुशियों से कोई भी वर्ग वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने दीवाली मेले का विजट करने वालों का आभार व्यक्त किया।