सिरसा में पहली बार 3 डी द्वारा मेडिटेशन का अदभुत अनुभव और  म्युजिक़ल डिवाइन एकपीरिएंस ब्रह्माकुमारीज़ आनन्द सरोवर का अनोखा आयोजन

 
For the first time in Sirsa, a unique event of Brahma Kumaris Anand Sarovar, an amazing experience of meditation through 3D and musical divine experience
 

mahendra india news, new delhi

ब्रह्माकुमारीज़ आनन्द सरोवर, हिसार रोड पर 3डी द्वारा मेडिटेशन का अदभुत अनुभव और  म्युजिक़ल डिवाइन एकपीरिएंस, दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 30 और 31 मई को आयोजित होने वाले इस अनोखे कार्यक्रम की जानकारी देते हुए राजयोगिनी बिन्दू दीदी जी ने बताया कि इस प्रकार का कार्यक्रम सिरसा में पहली बार होने जा रहा है जिसका संचालन भारतीय संगीत इंडस्ट्री के प्रतिभाशाली गायक, अनेकानेक राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित टी वी शो इन्डियन आयडल के टॉप फाइनलिस्ट बी के हरीश मोयल जी और अन्तर्राष्ट्रीय माइंड ट्रेनर डा. बी के शक्तिराज, माउंट आबू करेंगे।


बहन जी ने आगे बताया कि 30 मई को संस्था के साथ लम्बे समय से जुड़े हुए बी के भाई बहनें 3डी शो और अलौकिक संगीत द्वारा गहन साधना का अनुभव करेंगे और 31 मई की शाम को सभी सिरसा जिलावासियों के लिए --हीलिंग मेडिटेशन फॉर पीसफुल लाइफ -- कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 


यह कार्यक्रम एक अदभुत अलौकिक संगीतमय अनुभव होगा जिसमें आधुनिक विज्ञान और आध्यात्म का अनोखा संगम रोजाना की भागदौड़ भरे जीवन को सुकून और शांति के सुनहरे पल प्रदान करेगा।