पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का रानियां हलके का एक दिवसीय जनसंपर्क अभियान 29 को
mahendra india news, new delhi
आमजन से संपर्क साध देंगे पार्टी की कल्याणकारी नीतियों की जानकारी
सिरसा। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला आगामी 29 सितंबर को रानियां हलके के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क साधेंगे। इस सिलसिले में जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा व जिला प्रेस प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी ने संयुक्त रूप से बताया कि 29 सितंबर को पूर्व उपमुख्यमंत्री अपने एक दिवसीय कार्यक्रम का आगाज़ प्रात: 10 बजे गांव बनसुधार से करेंगे।
उसके बाद वे गांव धोत्तड़, सुल्तानपुरिया, धनूर, नकौड़ा, संतनगर, करीवाला, रानियां शहर में आमजन से मिलकर उन्हें पार्टी की कल्याणकारी नीतियों की जानकारी देंगे व संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए अधिकाधिक संख्या में लोगों को जेजेपी परिवार से जुडऩे का आह्वान भी करेंगे। दोनों जेजेपी पदाधिकारियों ने सभी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से इस एक दिवसीय कार्यक्रम में समय पर पहुंचने का आह्वान किया है।