हरियाणा में बनेंगे चार जिले? उपमंडल व तहसील बनाने की और सरकार ने बढ़ाए कदम, कमेटी गठित 

 
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश में नये जिलों को बनाने की कवायद शुरू की गई है। प्रदेश में चार नये जिले बनाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। इसके लिए हरियाणा प्रदेश सरकार ने मंत्रियों की कमेटी बनाई है। यह कमेटी ढाई माह में जिला, तहसील और कस्बों की प्रशासनिक सीमाओं में बदलाव पर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। 

आपको बता दें कि करनाल के असंध, हिसार के हांसी, सिरसा के डबवाली, गुरुग्राम के मानेसर और सोनीपत के गोहाना को लंबे समय से जिला बनाने की मांग चली आ रही है।

हरियाणा प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार की अध्यक्षता में गठित कमेटी में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, राजस्व मंत्री विपुल गोयल और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा को शामिल किया हुआ है। यह कमेटी अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। 

जानकारी के अनुसार वित्तायुक्त राजस्व और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने नई कमेटी के गठन को लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके अलावा वित्तायुक्त राजस्व तथा विकास एवं पंचायत विभाग के प्रधान सचिव रिपोर्ट तैयार करने में कमेटी की सहायता करेंगे।


जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि इससे पहले जून में तत्कालीन कैबिनेट मंत्री कंवर पाल गुर्जर की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई थी, जिसमें जय प्रकाश दलाल, महिपाल ढांडा और सुभाष सुधा शामिल थे। इसके बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव हुए है। इस चुनाव में कंवर पाल गुर्जर, जेपी दलाल और सुभाष सुधा चुनाव हार गए, इसके चलते सरकार को कमेटी का पुनर्गठन करना पड़ा है।