SIRSA में नहर व सड़क किनारों पर सरकारी वृक्ष चोरी करने के मामले में चार व्यक्ति काबू
SIRSA SP दीपक सहारन के नेतृत्व में संपति विरुध अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की ऐलनाबाद थाना पुलिस ने नहर व सड़क किनारे खड़े वृक्षों की लकड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चार लोगों को ऐलनाबाद थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।
ऐलनाबाद थाना प्रभारी ने बताया कि बीते दिन वन विभाग में बतौर ब्लॉक खंड अधिकारी तैनात सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव शेरावांली सड़क व गांव मिठ्ठी सुरेरां की नहर को निरीक्षण के दौरान चैक किया जा रहा था । इस दौरान सड़क किनारे व नहर किनारे पर कुछ वृक्ष कटे हुए पाए गए । वन विभाग ने अपने स्तर पर गहनता से वृक्षों के रिकॉर्ड को चैक किया तो पता चला की सड़क व नहर किनारों से काफी वृक्ष चोरी होने पाए गए ।
शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी वृक्ष चोरी कर सरकार के राजस्व को नुक्सान पंहुचाने का मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई थी । जांच के दौरान ऐलनाबाद थाना की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सरकारी राजस्व को नुक्सान पंहचाने के माममें में संलिप्त चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है । गिरफ्तार किए गए आऱोपियों की पहचान निशानदीप पुत्र जसविंद्र सिंह निवासी गांव पोहड़का,छोटू राम पुत्र औमप्रकाश निवासी गांव किशनपुरा ढाणी,राजेंद्र उर्फ भीम पुत्र महेर चंद निवासी खारी सुरेंरा,मदन पुत्र लाल चंद निवासी वार्ड नंबर 8 ऐलनाबाद जिला सिरसा के रुप में हुई है ।
ऐलनाबाद थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ कर उनकी निशानदेही पर चोरीशुदा सरकारी लकड़ी व वारदात में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी व वृक्षों की लकड़ी बरामद कर ली है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है ।