SIRSA कॉलेज ग्राउंड में तलवार व डंडों से हमला करने के मामले में चार युवक काबू

 

Mahendra india news, new delhi

SIRSA SP दीपक सहारन के निर्देशानुसार सार्वजनिक जगहों पर हुडदंगबाजी कर आमजन  की शांति भंग करने के मामले में कार्रवाई करते हुए जिला की सिविल लाइन थाना पुलिस ने नेशनल कॉलेज सिरसा में एक युवक पर तलवार व लाठी-डंडों से हमला करने का मामले में चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर  लिया है ।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि गांव सुचान कोटली निवासी 22 वर्षीय देवेंद्र ने बताया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 12वीं तक शिक्षित है तथा एक कंप्यूटर सेंटर से बेसिक कंप्यूटर कोर्स कर चुका है। बीती 17 फरवरी को वह कंप्यूटर डिप्लोमा आने की जानकारी लेने के लिए सिरसा आया था। बस स्टैंड पर बस से उतरकर वह कंप्यूटर सेंटर की ओर जा रहा था।

हनुमान मंदिर के पास उसकी मुलाकात उसके दोस्त से हुई, जिसने उसे क्रिकेट खेलने के लिए नेशनल कॉलेज में जाने के लिए कहा । दोनों कॉलेज ग्राउंड में पहुंच गए तो वहां पर कुछ अज्ञात युवकों ने अपने हाथों में लिए तलवार व डंडों से वार कर चोटे मारी तथा गाली गलौच करने लगे ।

पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन सिरसा में मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई थी । जांच के दौरान सिविल लाइन थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर आरोपी गुरचरण सिंह पुत्र काका सिंह,विकास उर्फ विक्की पुत्र मंगा सिंह,कृष्ण पुत्र रामस्वरुप निवासी गांव दड़बी व राजबीर सिंह पुत्र अशोक कुमार निवासी गांव रिसालिया खेड़ा को नजदीक किसान चौक सिरसा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया ।  गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत मे पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है ।