स्वास्थ्य जांच शिविर में महिला रोगों की हुई नि:शुल्क जांच और उपचार,  सड़क हादसों को रोकने के लिए पूज्य गुरु जी ने आवारा पशुओं के सींगों पर लगवाए रिफ्लेक्टर

 

mahendra india news, new delhi
 देश में आवारा पशु, विशेषकर हाईवे और शहरों में सड़क हादसों का एक प्रमुख कारण बन रहे हैं, जिससे आए दिन किसी की मौत या गंभीर चोट लगने की घटनाएं सामने आती हैं। अंधेरे में सड़कों पर मवेशियों के बैठने या अचानक दौड़ने के कारण वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं, जिससे दोपहिया वाहन अक्सर हादसाग्रस्त हो जाते हैं। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने बड़ा कदम उठाते हुए 100 से अधिक आवारा पशुओं के गले और सींगों पर रिफ्लेक्टर लगवाए ताकि अंधेरे में ये दूर से दिख जाएं और किसी को अपना अनमोल जीवन न गंवाना पड़े।

इसके अलावा पूज्य गुरु जी ने 10 वाहन चालकों को फर्स्ट एड किटें और मां-बेटा संभाल मुहिम के तहत गर्भवती महिलाओं व उनके बच्चों के स्वास्थ्य के लिए निशुल्क कैंप लगाया गया। इस अवसर पर पूज्य गुरु जी ने डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत को भी इन कार्यों में बढ़ चढ़कर शिरकत करने के लिए प्रेरित किया। पूजनीय परमपिता शाह सतनाम जी महाराज के पावन अवतार माह में सेवा का महाकुंभ भी लगातार जारी है। इसके तहत शाह सतनाम जी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में शुक्रवार को महिला रोग जांच शिविर लगाया गया।

शिविर में दिल्ली से स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. अनुराधा शर्मा, सिरसा से डा. संतोष, डा. भावना, शाह सतनाम जी स्पेशलिटी हॉस्पिटल से डा. मनु सिंगला, शिमला से डा. मोनिशा, कुरुक्षेत्र से डा. दृष्टि, चरखी दादरी से डा. कनिका और दिल्ली से डॉ. प्रियंका ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर में सैकड़ों महिलाओं को नि:शुल्क जांच, परामर्श और उपचार का लाभ मिला। वहीं एमएसजी नेच्युरोपैथी अस्पताल में प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से मरीजों का उपचार निरंतर जारी रहा। नैच्युरोपैथी में डा. रवि कुमार, डा. बिजोय, डा. रूपेश कुमार और डा. एम. नंदिनी अपनी सेवाएं दी जा रही हैं। कैंप में मरीजों के बैक पेन, मोटापा, त्वचा, शुगर, ब्लड प्रेशर, सर्दी-जुकाम, एलर्जी, अस्थमा सहित अन्य बीमारियों का उपचार किया जा रहा है। वर्णनीय है कि इन कैंपों पर आने वाला खर्च पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की ओर से अपनी नेक, मेहनत की कमाई में से वहन किया जा रहा है।


गौरतलब है कि डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां अब तक करीब 7 करोड़ 50 लाख लोगों के हेरोइन, स्मैक, अफीम, गांजा और शराब जैसा भयानक नशे छुड़वा चुके हैं। पूज्य गुरु जी की प्रेरणा से डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत अब तक नेचर कैंपेन के तहत 26 करोड़, 7 लाख से ज्यादा पौधारोपण करने के साथ-साथ 10 लाख 69 हजार 600 से ज्यादा लीटर रक्तदान कर अस्पतालों में उपचाराधीन लाखों मरीजों का अमूल्य जीवन बचा चुकी है।