शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल में निशुल्क किडनी जांच शिविर आयोजित, हजारों मरीजों को मिली राहत

 
mahendra india news, new delhi

परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के पवित्र एमएसजी महा रहमोकर्म महीने के उपलक्ष्य में शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल में रविवार को गुर्दे की पथरी, पेशाब की नली व थैली की पथरी तथा गुर्दे से जुड़े रोगों की निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की ओर से लगाया गया,

जिसमें सैकड़ों मरीजों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से जांच कराई और उचित सलाह प्राप्त की। शिविर में डॉ. विष्णुकांत शर्मा, डॉ. हेमंत वर्मा, डॉ. कल्पेश सत्परा, डॉ. अरमान, डॉ. सुशील, डॉ. सौरभ, डॉ. मोनिशा, डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. संदीप कौर और डॉ. सिमरन ने अपनी सेवाएं दीं। डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड, लैब टेस्ट सहित अन्य जरूरी जांचें कर मरीजों को सटीक निदान और इलाज के परामर्श दिए। इसके अलावा एमएसजी नेचुरोपैथी अस्पताल की ओर से भी एक अलग फ्री नेचुरोपैथी कैंप चलाया जा रहा है,

इसमें डॉ. एम. रवि कुमार, डॉ. रूपेश व बिजोय परदा ने प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से मरीजों का उपचार किया और उन्हें तुरंत लाभ पहुंचाया। इन शिविरों में होने वाली सभी जांचें, दवाइयां, परामर्श और अन्य खर्च पूज्य गुरु जी अपनी व्यक्तिगत कमाई से वहन कर रहे हैं। यह सेवा गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के इन मानव सेवा कार्यों की समाज के विभिन्न वर्गों में खूब सराहना हो रही है।