सिरसा के बाल भवन में नि:शुल्क समर कैंप, कैंप में नृत्य आर्ट एंड क्राफ्ट सिलाई प्रशिक्षण व सेल्फ डिफेंस कक्षाएं
हरियाणा के सिरसा में बाल भवन के अंदर नि:शुल्क समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। सिरसा के जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा उपायुक्त शांतनु शर्मा के मार्गदर्शन में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्थानीय बाल भवन में समर कैंप 2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप 2 जून से एक जुलाई 2025 तक नि:शुल्क आयोजित किया जाएगा, जिसमें बच्चे, व्यस्क लड़कियां और महिलाएं ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विभिन्न रचनात्मक और कौशल विकास गतिविधियों में भाग ले सकेंगी।
हरियाणा में सिरसा की जिला बाल कल्याण अधिकारी पूनम नागपाल ने बताया कि इस कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों को उनके अवकाश के दौरान समय का सदुपयोग करने का अवसर प्रदान करना है। इस कैंप के माध्यम से वे विभिन्न रचनात्मक और कौशल आधारित गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को निखार सकते है। यह कैंप प्रतिभागियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होगा। कैंप के दौरान अनेक कोर्स आयोजित किए जाएंगे. जिसमें नृत्य आर्ट एंड क्राफ्ट सिलाई प्रशिक्षण व सेल्फ डिफेंस कक्षाएं शामिल है।
उन्होंने अभिभावको से अनुरोध किया है कि वे अपने बच्चों को इस समर कैंप में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें ताकि वे अपनी रचनात्मक और कौशल को निखार सके। कैंप के बारे में अधिक जानकारी के लिए अमन रहेजा 8814900157 व अंशु बाला 7015574839 से संपर्क कर सकते है।