हरियाणा में जमा पाला, अब आगे ऐसा रहेगा मौसम, होगी बरसात, अलर्ट
हरियाणा प्रदेश में मौसम के अंदर बरसात के बाद बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ से जहां बरसात हुई। अब तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं शुक्रवार रात्रि को ठंड का असर ज्यादा देखने को मिला। इससे शनिवार सुबह खेतों में पाला जाम यानि सुबह के समय बर्फ की परत देखने को मिली।
मौसम को लेकर कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 25 जनवरी तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान लगातार तीन पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य के मौसम में बदलाव बना रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य में आंशिक बादलवाई रहने तथा उत्तरी व दक्षिणी जिलों में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है।
एक और पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 24 जनवरी को राज्य में कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है परंतु 24 जनवरी रात्रि से एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के आने की भी संभावना है जिससे 25 जनवरी से राज्य में ज्यादातर स्थानों पर बारिश की संभावना बन रही है। इस दौरान हवाओं में बदलाव रहने तथा रात्रि तापमान सामान्य से ज्यादा रहने तथा दिन के तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है।
इस दौरान अलसुबह व देर रात्रि को कहीं कहीं धुंध भी रहने की संभावना है।
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार