फल उत्कृष्टता केंद्र मांगेआना SIRSA में फलों की नीलामी एक मई को
Mahendra india news, new delhi
फल उत्कृष्टता केंद्र, मांगेआना में वर्ष 2026-27 के लिए बागों में लगे विभिन्न फलों की नीलामी एक मई को प्रातः 11 बजे आयोजित की जाएगी। यह नीलामी उप-निदेशक उद्यान, आईबीडीसी, रामनगर के देखरेख में केंद्र परिसर में संपन्न होगी।
नीलामी से पूर्व इच्छुक ठेकेदार एवं किसान उत्पादक समूह (एफपीओ) के सदस्य किसी भी कार्यदिवस में केंद्र पर जाकर बाग का निरीक्षण कर सकते हैं। नीलामी में भाग लेने के लिए एफपीओ सदस्यों को अपना आधार कार्ड, एफपीओ प्रमाण पत्र तथा समूह अध्यक्ष द्वारा जारी अधिकृत पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।
बिना आवश्यक दस्तावेजों के किसी को भी बोली में शामिल नहीं किया जाएगा। इच्छुक ठेकेदारों को भी अपना आधार कार्ड साथ लाना होगा। निर्धारित समय के बाद किसी भी प्रतिभागी को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 94166-62510 पर संपर्क किया जा सकता है।
नीलामी में शामिल बागों में नींबू (सिट्रस) 22.15 एकड़ (3548 पौधे), अनार 6 एकड़ (986 पौधे), अमरूद 3 एकड़ (498 पौधे), खजूर 2 एकड़ (139 पौधे), जैतून 5 एकड़ (621 पौधे) तथा आड़ू, आलूबुखारा, अंजीर, बेलपत्र, नाशपाती व जामुन 4.3 एकड़ (751 पौधे) शामिल हैं। इन बागों की लगभग आयु 8 से 15 वर्ष के बीच है।
नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रत्येक एफपीओ एवं ठेकेदार को एक लाख रुपये की धरोहर राशि नकद या डिमांड ड्राफ्ट (फल उत्कृष्टता केंद्र, मांगेआना के नाम देय) के रूप में जमा करवानी होगी। चेक स्वीकार नहीं किए जाएंगे। असफल बोलीदाताओं की राशि नीलामी के बाद वापस कर दी जाएगी, जबकि सफल बोलीदाता की राशि अंतिम भुगतान में समायोजित कर ली जाएगी। नीलामी से संबंधित नियम व शर्तें मौके पर ही बताई जाएंगी। इच्छुक व्यक्ति अधिक जानकारी के लिए उप-निदेशक उद्यान, फल उत्कृष्टता केंद्र, मांगेआना (सिरसा) कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस पर संपर्क कर सकते हैं।