SIRSA में कृषि औजार रोटावेटर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 युवक काबू
SIRSA SP दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा संपति विरुध अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला की एबीवीटी स्टाफ सिरसा पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कृषि औजार चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एबीवीटी स्टाफ प्रभारी उप निरीक्षक गुरमेश ने बताया कि बगीचा सिंह पुत्र दौलत राम निवासी ढाणी गांव माधोसिंघाना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ढाणी के बाहर कृषि में उपयोग करने वाले औजार खड़े किए गए थे । बीती 23 मार्च 2026 को जब खेत की बुवाई करने के लिए रोटावेटर कृषि औजार देखा तो अज्ञात युवकों द्वारा चोरी करना पाया गया।
पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर थाना सदर सिरसा में कृषि औजार चोरी का मामला दर्ज कर जांच एबीवीटी स्टाफ सिरसा पुलिस को सौंपी गई थी । जांच के दौरान एबीवीटी स्टाफ सिरसा की एक पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अजय सिंह पुत्र राजीव कुमार व सतवीर सिंह पुत्र अमर सिंह निवासियां गांव मोडिया खेड़ा,जिला सिरसा को फेफाना रोड़ मल्लेकां क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है ।
उन्होंने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर चोरीशुदा कृषि औजार रोटावेटर बरामद कर लिया है । एबीवीटी स्टाफ प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी नशा करने का आदि है और अक्सर नशे की पूर्ति के लिए बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देता है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ कर आपराधिक रिकार्ड खंगाला गया तो दोनों आरोपियों के खिलाफ चोरी के 5/5 मामले दर्ज होने पाए गए हैं । उन्होने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा ।