सरकारी आदेशों पर 943 रुपए में उपलब्ध है गैस सिलेंडर: भूपेंद्र गुप्ता
mahendra india news, new delhi
सिरसा। भूपेंद्रा गैस एजेंसी के संचालक भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि हाल ही में भारत पेट्रोलियम ने भारत सरकार के आदेशानुसार रसोई गैस सिलेंडर के दाम 60 रुपए बढ़ाए हैं और अब प्रत्येक उपभोक्ता के लिए गैस सिलेंडर 943 रुपए में उपलब्ध है। भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि उनकी गैस एजेंसी पूरी शिद्दत के साथ शहरी उपभोक्ताओं की सेवा के लिए तत्पर है
और कंप्यूटर से सिलेंडर से संबंधित भारत पेट्रोलियम की मेमो पर 943 रुपए प्रति सिलेंडर अंकित है। उन्होंने सभी शहरी व ग्रामीण उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि वे एजेंसी की ओर से भारत पेट्रोलियम की ओर से जारी मेमो देखकर ही प्रति गैस सिलेंडर के लिए 943 रुपए की अदायगी करें। उन्होंने कहा कि उनकी एजेंसी के खिलाफ जबरन 60 रुपए लिए जाने संबंधित आधारहीन चर्चाएं भी की जा रही हैं जो पूरी तरह से आधारहीन हैं।