घी वाली कॉफी बॉडी की इम्युनिटी बढ़ाती है, इसी के साथ ये हैं गजब के फायदें, जानिए कैसे त्वचा और पाचन को बनाती है बेहतर

 

 mahendra india  news, new delhi

ठंड के मौसम में हर कोई व्यक्ति चाय या कॉफी पीना पसंद करता है। कई व्यक्ति तो दिन की शुरूआत भी कॉफी या चाय से करते हैं। कॉफी या चाय पीने की इस आदत में एक छोटी सी चीज को जोड़ लिया जाए, तो यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। यह छोटी सी चीज है एक चम्मच घी। अगर कॉफी में एक चम्मच घी मिलाकर पिया जाए, तो पूरा दिन एनर्जी से भरा रहेगा। 

डायटिशियन डा. पूजा बंसल ने बताया कि घी वाली कॉफी बॉडी को अंदर से गर्म रखती है, त्वचा को नमी और चमक देती है, इसी के साथ ही पाचन को बेहतर बनाती है और वजन कम करने में भी मदद करती है। उन्होंने बताया कि घी में मौजूद गुड फैट्स और विटामिन शरीर के मेटाबॉलिज्म और इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करने में मदद करते हैं

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/WwgGBW5UL6c?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/WwgGBW5UL6c/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

उन्होंने बताया कि जब इस कॉफी में घी का गुड फैट जुड़ता है, तो बॉडी लंबे वक्त तक ऊर्जा के लिए इसे इस्तेमाल करता है। इससे भूख कम लगती है और ओवरईटिंग से बचते हैं। इसके चलते, पेट की जिद्दी चर्बी धीरे-धीरे कम होने लगती है। घी वाली कॉफी त्वचा पर नेचुरल ग्लो लाती है। ठंड के मौसम और शुष्क हवा त्वचा की नमी छीन लेती है, जिससे चेहरे पर रूखापन और ड्राईनेस बढ़ जाती है। घी में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन ए त्वचा को अंदर से हाइड्रेट रखते हैं। रोजाना सुबह कॉफी में घी मिलाकर पीने से त्वचा अंदर से मॉइस्चराइज रहती है और आपको एक प्राकृतिक चमक मिलती है।


डायटिशियन डा. पूजा बंसल ने बताया कि यह खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिनकी त्वचा सर्दियों में बहुत जल्दी रूखी हो जाती है। देसी घी की तासीर गर्म होती है। जब इसे ब्लैक कॉफी के साथ मिलाया जाता है, तो यह शरीर के तापमान को संतुलित रखने में मदद करता है। कड़ाके की ठंड में यह आपको बार-बार बीमार पडऩे से बचाता है और ठंड से होने वाली थकान को कम करता है। 


डा. पूजा ने बताया कि वैज्ञानिक रूप से, घी शरीर के अंदरूनी तापमान को बनाए रखने में सहायता करता है, इससे ऊर्जा स्तर स्थिर रहता है। यह पाचन को सुधारता है। आमतौर पर कॉफी पीने से कुछ लोगों को पेट में जलन या एसिडिटी हो सकती है। घी इसमें प्राकृतिक रूप से एक 'लुब्रिकेंट' का काम करता है, जो भोजन को आसानी से पचाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से कब्ज की समस्या भी दूर होती है और आंतों की कार्यप्रणाली बेहतर होती है। पाचन बेहतर होने से शरीर के अन्य अंगों पर भी सकारात्मक असर पड़ता है।