जीएनसी के विद्यार्थियों का सीडीएलयू की एमए राजनीति शास्त्र द्वितीय वर्ष की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन

 

GNC students excel in CDLU MA Political Science 2nd year examination
 
 

mahendra india news, new delhi

सीडीएलयू की एमए राजनीति शास्त्र द्वितीय वर्ष की टॉप 10 मेरिट सूची में नेशनल कॉलेज के तीन विद्यार्थी शामिल

चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा द्वारा दिसंबर, 2025 में आयोजित की गई एम. ए. राजनीति शास्त्र द्वितीय वर्ष की परीक्षा में
राजकीय नेशनल महाविद्यालय, सिरसा के विद्यार्थियों का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. रमेश सोनी ने बताया कि एमए राजनीति शास्त्र द्वितीय वर्ष की छात्रा खुशी ने विश्वविद्यालय में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।

वहीं मनीषा व ममता ने क्रमशः छठा एवं नौंवा स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय की टॉप 10 मेरिट सूची में अपनी जगह बनाई और महाविद्यालय का नाम रोशन किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.शत्रुंजीत सिंह ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए पुरस्कृत किया व इसका श्रेय राजनीति शास्त्र विभाग के प्राध्यापकों को दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत और लगन से पढ़ाई करते रहे और इस शानदार सफर को जारी रखें।

राजनीति शास्त्र विभाग की अध्यक्षा डॉ. मंजू बाला व प्राध्यापक डॉ. संदीप बेनिवाल, डॉ. संजीत व सीता राम ने विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए निरंतर मेहनत करते रहें। विभाग का पूर्ण सहयोग सदैव आपके साथ रहेगा। सभी विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अर्थशास्त्र विभाग के प्राध्यापकों, अपने माता-पिता, परिवार के सदस्यों व अपने सहपाठियों को दिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे आगे भी इसी तरह मेहनत करते रहेंगे और माता-पिता व महाविद्यालय का नाम रोशन करेंगे।