Goat Farming: मार्केट में सबसे ज्यादा डिमांड इस नस्ल की बकरी की, कुछ ही दिनों में बना देगी करोड़पति​​​​​​​

 

mahendra india news, new delhi
 Goat Farming: किसानों के लिए खेती के बाद पशुपालन आय का दूसरा सबसे बड़ा स्रोत है। आजकल ज्यादातर लोग गाय, भैंस व बकरी पालन कर अच्छा मुनाफा कमा रहे है। 

अगर आप भी पशुपालक है और इससे अच्छा मुनाफा कमाना चाहते है तो आज हम आपको एक बकरी की एक ऐसी नस्ल के बारें में बताने जा रहे है जो आपको कुछ ही दिनों में मालामाल बना देगी।  यह बकरी अपने मांस, दूध, चमड़े और गोबर के जरिए उनकी आय बढ़ाती है। आइए जानते हैं यह कौन सी नस्ल है और इसकी खासियत क्या है।

सोनपरी बकरी 

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में पाई जाने वाली सोनपरी बकरी दूसरी नस्लों से काफी अलग है। यह मध्यम आकार की होती है और इसे मुश्किल माहौल में भी आसानी से पाला जा सकता है।

सोनपरी बकरी की पहचान 

इसकी पहचान भी बेहद आसान है। यह दिखने में गहरे भूरे रंग की होती है। इसकी गर्दन से लेकर पूंछ तक पीठ पर काले खुरदरे बालों की एक पट्टी होती है। इसके सींग नुकीले और पीछे की ओर मुड़े हुए होते हैं।

1 लीटर दूध देती इस नस्ल की बकरी 

दूध उत्पादन की बात करें तो यह आधा लीटर से एक लीटर तक दूध देती है, ऐसे में अगर छोटे किसान इस नस्ल की बकरियां पालते हैं तो अच्छी कमाई कर सकते हैं। वहीं इस बकरी का मांस सबसे महंगा होता है, इसलिए बाजार में इसकी काफी मांग रहती है। साथ ही एक वयस्क सोनपरी बकरी का वजन करीब 25 से 28 किलो होता है। 

 

सोनपरी बकरी की खासियत 

सोनपरी बकरी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह एक बार में चार बच्चे तक दे सकती है, आमतौर पर यह दो से तीन बच्चे देती है। जबकि अन्य नस्लों की बकरियां खास मामलों में ही तीन बच्चे दे पाती हैं।

इसके अलावा सोनपरी बकरी की बीमारियों से लड़ने की क्षमता भी अन्य नस्लों से ज्यादा होती है, यही वजह है कि बकरी पालक इसे काफी पसंद करते हैं। इस बकरी का पालन करके आप अच्छा मुनाफा कमा सकते है। 


 

ज़्यादा जानें

कला और मनोरंजन