Gold Silver Price Today 17 November 2026: सोने-चांदी के भाव में मामूली तेजी, जानें 24 कैरेट गोल्ड और चांदी का ताजा रेट
mahendra india news, new delhi
सोने चांदी के भाव में कल सुबह की गिरावट के बाद आज यानी 17 नवंबर 2026 दिन मंगलवार को मामूली तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर 17 नवंबर सोने की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है। MCX पर सोने चांदी की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कॉमेक्स पर गोल्ड रेट सुबह 0.44% की तेजी के बाद 3,869.90 डॉलर प्रति औन्स पर आ गया। आज अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजार कॉमेक्स पर सिल्वर रेट 0.80% की तेजी के बाद 47.235 डॉलर प्रति औन्स पर आ गया। एक किलो चांदी का रेट 1,89,900 रुपये पर है।
MCX पर कल सोने की कीमत 1,34,550 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 1,68,001 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुई।
आज bullions.co.in पर 24 कैरेट सोने का रेट 1,35,130 रुपये प्रति 10 ग्राम और 1 किलो चांदी का रेट 1,68,730 रुपये पर है। IBJA पर 16 नवंबर 2026 को 24 कैरेट सोने का भाव 13497 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 13173 रुपये प्रति ग्राम, 20 कैरेट गोल्ड रेट 12012 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव 10933 रुपये प्रति ग्राम पर क्लोज हुआ था।
शहर के नाम 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट सोने की कीमत
मुंबई 1,36,790 1,25,390 1,02,590
चेन्नई 1,36,790 1,25,390 1,02,590
अहमदाबाद 1,36,840 1,25,440 1,02,640
कोलकाता 1,36,790 1,25,390 1,02,590