Gold Silver Price Today: भाई दूज पर सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव, चांदी में 1.84% की तेजी, जानें ताजा रेट
mahendra india news, new delhi
आज बुधवार यानि नवंबर को भाई दूज का पर्व देशभर में मनाया जा रहा है। भाई दूज के दिन सोने चांदी के रेटों मेें उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज COMEX पर शुरुआती तेजी शुरू हो चुकी है। कल MCX पर कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। अंतर्राष्ट्रीय कमोडिटी बाजार कॉमेक्स पर चांदी का भाव सुबह 8 बजे तक ही 1.84% की तेजी के बाद 52.165 डॉलर प्रति औन्स पर आ गया। कल MCX पर सोने का भाव 1,40,650 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 1,82,387 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुआ।आज bullions.co.in पर सोने की कीमत 1,41,190 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 1,83,090 रुपये प्रति किलोग्राम पर है।
IBJA (इंडियन बुलियन ज्वैलरी एसोसिएशन) पर 24 कैरेट सोने की कीमत 14,242 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने का भाव 13900 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 11536 रुपये प्रति ग्राम पर है। चांदी की कीमतों में आज स्थिरता बनी हुई है. देश में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 2,05,000 रुपये पर बनी हुई है. हालांकि, पिछले कुछ सत्रों की भारी गिरावट के बाद चांदी के खरीदारों को थोड़ी राहत जरूर मिली है.
प्रमुख शहरों में लेटेस्ट गोल्ड रेट
(कीमत : रुपये प्रति 10 ग्राम )
शहर के नाम 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट सोने की कीमत
दिल्ली 1,42,830 1,30,940 1,07,160
मुंबई 1,42,680 1,30,790 1,07,010
चेन्नई 1,44,120 1,32,110 1,08,110
कोलकाता 1,42,680 1,30,790 1,07,010