24 अप्रैल 2026 को सोने और चांदी में फिर आई गिरावट, देखें ताजा रेट
सोने व चांदी के रेटों में उतार चढ़ाव जारी है। सोने चांदी के शुक्रवार यानि 24 अप्रैल को रेट जारी हो गये हैं। बाजार खुलते ही सोने और चांदी के रेट में फिर गिरावट आई है। MPX पर शुरुआती कारोबार में सोने के रेट में करीबन एक हजार की गिरावट आई है जबकि चांदी 2,300 रुपये से अधिक सस्ती हुई है। 5 जून की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,51,761 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था जबकि आज यह 1,51,167 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1,011 रुपये की गिरावट के साथ 1,50,750 रुपये तक फिसला।
शुक्रवार सुबह 10.20 बजे सोना 589 रुपये यानी 0.39 प्रतिशत गिरावट के साथ एक लाख 51,172 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इसी तरह 5 मई की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,41,513 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी और आज यह 2 लाख 39,200 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में यह 2,313 रुपये की गिरावट के साथ 2 लाख 39,200 रुपये तक फिसली। सुबह 10.20 बजे यह 713 रुपये यानी 0.30 फीसदी गिरावट के साथ 2 लाख 40,800 रुपये पर ट्रेड कर रही थी।
सर्राफा के रेट
सर्राफा बाजार में भी सोने के रेट में गिरावट आई है। गुड रिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 600 रुपये की गिरावट के साथ एक लाख 52950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोने में 550 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। यह 140200 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। 18 कैरेट वाला सोना 450 रुपये की गिरावट के साथ 1,14,710 रुपये पर है। चांदी के रेट में मामूली गिरावट आई है। यह 100 रुपये की गिरावट के साथ 2 लाख 59,900 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रहा है।