9 मई को सोने चांदी के रेटों मेें आई नरमी, अब ये भाव हो गये सोने चांदी के
सोने चांदी के शनिवार यानि 9 मई को रेट जारी हो गये हैं। सोने चांदी के सर्राफा बाजार में नरमी देखने को मिली। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, शुक्रवार को बाजार बंद होने तक चांदी के रेट फिसलकर 2 लाख 61,300 रुपये प्रति किलो रह गई। इसी तरह सोना टूटकर एक लाख 55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। सर्राफा बाजार के उलट मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने चांदी में बढ़त का रुख रहा। सोने के मुकाबले चांदी ज्यादा मजबूत हुई।
आईबीजेए (इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन) के आंकड़ों के अनुसार बीते सत्र में बाजार बंद होने के समय 24-कैरेट सोने के रेट एक लाख 51,080 रुपये प्रति 10 ग्राम (3 प्रतिशत जीएसटी और मेकिंग चार्ज के बिना) थी। 22-कैरेट सोने के दाम 1,47,450 रुपये प्रति 10 ग्राम थे।
दूसरी तरफ एमसीएक्स पर शुक्रवार रात्रि 10.41 बजे सोने चांदी मेंं बढ़त के साथ कारोबार कर रही थीं। जुलाई डिलीवरी वाली चांदी के रेट 2,815 रुपये यानी 1.09 प्रतिशत ऊपर थी। यह 2,61,355 रुपये प्रति किलो पर बोली जा रही थी। वहीं, सोने के भाव फ्लैट 3 रुपये फायदे में थे। यह पीली धातु एक लाख 52,258 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही थी।
गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के अनुसार, बीते सत्र में 24-कैरेट सोना 1,52,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। दूसरी ओर चांदी 5,000 रुपये चढक़र 2,75,000 रुपये प्रति किलो पर थी।
सर्राफा बाजार में रेट
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार बीते सत्र में बाजार बंद होने तक दिल्ली में चांदी के रेट 200 रुपये फिसली। इस गिरावट के साथ यह 2 लाख 61,300 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर बंद हुई। वीरवार के सत्र में चांदी 2,61,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी। इसी तरह 24-कैरेट वाले सोने के रेट 100 रुपये टूटे। ये टूटकर 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। इससे पहले, वीरवार को सोना 1,56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) पर बंद हुआ था।