29 जून को सोने-चांदी का रेट जारी, जानिए आपके शहर में क्या रेट?
mahendra india news, new delhi
सोने और चांदी के आज सोमवार यानि 29 जून को रेट जारी हो गये हैं। इस माह एमसीएक्स पर सोने के रेट में करीबन 15,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी 45,000 रुपये सस्ती हुई है। सोना जनवरी में 1.8 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पीक लेवल पर पहुंच गया था। लेकिन उसके बाद इसमें काफी गिरावट आई है।
एमसीएक्स पर 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1 लाख 44,162 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और आज यह 1,44,180 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 708 रुपये की गिरावट के साथ 1 लाख 43,454 रुपये तक लुढक़ गया। सुबह 10 बजे यह 651 रुपये की गिरावट के साथ 1 लाख 43,511 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
चांदी का रेट
इस बीच चांदी के रेट में भी शुरुआती कारोबार में गिरावट आई है। 3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2 लाख 21,404 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी। सोमवार को यह 2,21,780 रुपये पर खुली और शुरुआती कारोबार में 1,987 रुपये की गिरावट के साथ 2,19,793 रुपये तक लुढक़ी। सुबह 10.15 बजे यह 829 रुपये की गिरावट के साथ 2,20,575 रुपये पर ट्रेड कर रही थी।
शहरों में सोने का रेट)
शहर 24K 22K 18K
दिल्ली ₹143170 ₹131250 ₹107430
मुंबई ₹143020 ₹131100 ₹107270
कोलकाता ₹143020 ₹131100 ₹107270
चेन्नई ₹145090 ₹133000 ₹111250
लखनऊ ₹143170 ₹131250 ₹107430
कानपुर ₹143170 ₹131250 ₹107430
पटना ₹143070 ₹131150 ₹107330
जयपुर ₹143170 ₹131250 ₹107430