मुकाम जाने वालों के लिए खुशखबरी, फतेहाबाद, हिसार से आज से मुकाम के लिए चलेगी स्पेशल रोडवेज बस; देखें टाइमिंग व रूट

 
mahendra india news, new delhi

राजस्थान के बीकानेर स्थित मुकाम धाम बिश्नोई समाज के लोगों की काफी आस्था है। यह समाज के लोगों का सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है. यह स्थल गुरु जंभेश्वर महाराज के समाधि स्थल (मुक्ति धाम) के रूप में फेमस है, यहां पर वर्ष में दो बार फाल्गुन और अश्विन अमावस्या पर विशाल मेला लगता है,  इन मेलों में देशभर से बड़ी संख्या में बिश्नोई समाज के व्यक्ति पहुंचते हैं.


अब मुकाम जाने वाले यात्रियों के लिए हरियाणा के फतेहाबाद और हिसार सहित आसपास के एरिया से राजस्थान के बीकानेर स्थित मुकाम धाम पर आयोजित हो रहे वार्षिक मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए गुड न्यूज है। श्रद्धालुओं की सुविधा का ख्याल रखते हुए फतेहाबाद रोडवेज डिपो ने मुकाम के लिए सीधी बस सेवा के संचालन का फैसला लिया है। 


बता दें कि मुकाम के लिए इस बस का संचालन 13 फरवरी से 19 फरवरी तक होगा। फतेहाबाद रोडवेज डिपो के एक अधिकारी ने बताया कि यह बस हर दिन प्रतिदिन सुबह 9 बजे फतेहाबाद के नए बस स्टैंड से रवाना होकर अग्रोहा, हिसार, राजगढ़, चुरू व रतनगढ़ होते हुए शाम करीब 5 बजे मुकाम पहुंचेगी, करीबन 350 किलोमीटर लंबे इस सफर को पूरा करने में 7 घंटे के आसपास वक्त लगेगा.

इसी तरह वापसी में सुबह 9 बजे मुकाम से फतेहाबाद के लिए रवाना होगी. मेला स्पेशल इस बस में प्रति व्यक्ति यात्री किराया 390 रुपये लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिश्नोई समाज के लोगों की मांग पर स्पेशल बस सेवा शुरू की गई है. यदि यात्रियों की अतिरिक्त भीड़-भाड़ रहती है तो एक और अतिरिक्त बस सेवा उपलब्ध करा दी जाएगी।