ओढ़ा अनाज मंडी में आज खुलेगा सरकारी बीज बिक्री केंद्र, किसानों को मिलेगी राहत

 

mahendra india news, new delhi
हरियाणा बीज विकास निगम की ओर से आज रविवार, 25 अक्टूबर को प्रातः 11:00 बजे नई अनाज मंडी, ओढ़ा Sirsa में दुकान नंबर 15 पर सरकारी बीज बिक्री केंद्र का शुभारंभ किया जाएगा। इस केंद्र के शुरू होने से ओढ़ा और आसपास के गांवों के किसानों को सरकारी बीज आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे।

क्षेत्र के किसान लंबे समय से ओढ़ा में सरकारी बीज बिक्री केंद्र खोलने की मांग कर रहे थे। इस कार्यक्रम में हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देवकुमार शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि जिला अध्यक्ष भाजपा श्रीमती रेणु शर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। यह केंद्र किसानों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।