दड़बा कलां में छह दिवसीय खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेता खिलाडिय़ोंं को किया गया सम्मानित

 

mahendra india news, new delhi

गांव दड़बा कलां स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दड़बा कलां (2904) में आयोजित 6 दिवसीय खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में खंड के विभिन्न विद्यालयों के खिलाडय़िों ने क्रिकेट, कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, योग, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, शतरंज सहित अनेक खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खेल भावना का परिचय दिया। समापन समारोह में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता एवं उपविजेता खिलाडय़िों को ट्रॉफी एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। 


इसके साथ ही शतरंज प्रतियोगिता के 15 विजेता खिलाडय़िों को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में खिलाडय़िों के उत्साह एवं उपलब्धियों की सभी उपस्थित अतिथियों ने सराहना की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में सरपंच  संतोष बेनीवाल, सरपंच  विनोद, मांगेराम, सरपंच  सुभाष,  भूप सिंह लाखलान (मुख्याध्यापक, राजकीय उच्च विद्यालय गदली),  रामकिशन खोथ (प्रधानाचार्य, एस.वी.एस. विद्यालय, आर्यनवाली), श्री उमेद ढाका (नोडल, खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता), शिशपाल (जोनल सचिव) तथा  नरेश बेनीवाल (पत्रकार) ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई तथा खिलाडय़िों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर सरपंच  संतोष बेनीवाल ने छह दिनों तक सफलतापूर्वक आयोजित इस विशाल खेल महोत्सव के लिए आयोजन समिति, विद्यालय परिवार तथा सभी सहयोगियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं खेल भावना का विकास करते हैं। 


उन्होंने आयोजन को अत्यंत सफल बताते हुए इसके उत्कृष्ट प्रबंधन की सराहना की। कार्यक्रम के सफल संचालन एवं व्यवस्थाओं में विद्यालय के दिनेश सिंह,  हनुमान (डी.पी.ई.),  नरेश कुमार,  फलकू राम,  दीपक नेहरा,  अनिल कुमार,  राधा कृष्ण, बसंत कुमार,  नेहा तथा  पूनम का विशेष योगदान रहा। सभी अतिथियों ने उनके समर्पण एवं सेवा भावना की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

समारोह के अंत में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दड़बा कलां के प्रधानाचार्य  सतबीर सिंह न्योल ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, अधिकारियों, प्रधानाचार्यों, खेल अधिकारियों, निर्णायकों, शिक्षकों, खिलाडय़िों, अभिभावकों तथा आयोजन को सफल बनाने वाले प्रत्येक सहयोगी का हृदय से आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ नाथूसरी चौपटा खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का विधिवत समापन हुआ।