सिरसा में माता शीतला का विशाल जागरण आयोजित, गोबिंद कांडा ने की पूजा-अर्चना

 

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
जय महाकाल चैरिटेबल ट्रस्ट, इंद्रपुरी मोहल्ला, सिरसा की ओर से अनाज मंडी रोड पर चौथे विशाल माता शीतला जागरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व गृह राज्यमंत्री एवं हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा के अनुज, वरिष्ठ भाजपा नेता तथा श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने ज्योति प्रज्ज्वलित कर पूजा-अर्चना की और सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रज्ञा ऋषि महंत भोला दास बोरीवाले, महाकाली सिद्ध पीठ मंदिर, ग्याना (पंजाब) तथा हरियाणा की गद्दी के महंत संजू महंत उपस्थित रहे। दोनों संतों ने गणेश पूजन किया। गोबिंद कांडा ने आयोजकों को 21 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट की। जागरण में प्रस्तुत माता के भजनों पर श्रद्धालु रातभर झूमते रहे।

               

वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा, प्रज्ञा ऋषि महंत भोला दास बोरीवाले तथा संजू महंत के जागरण स्थल पर पहुंचने पर मुख्य सेवक एवं जय महाकाल चैरिटेबल ट्रस्ट के संयोजक आचार्य संजू नाथ सहित दुर्गेश कुमार, जिले सिंह, निर्मला देवी, कुलदीप कांगड़ा, आरती रानी, अरुण कुमार, गुड्डो, रेखा, कृष्णा, गीता, शकुंतला, रेणुबाला, आरती, प्रीत और निशा ने उनका स्वागत किया। इसके बाद गोबिंद कांडा ने संतों के साथ पूजा-अर्चना की और ज्योति प्रज्ज्वलित की। पूजा-अर्चना के पश्चात गोबिंद कांडा ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि मां भगवती सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग इसी प्रकार धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में भागीदारी निभाता रहे और समृद्ध एवं शिक्षित भारत के निर्माण में अपना योगदान देता रहे। ऐसे पावन अवसर हम सभी को एक-दूसरे से जोड़ते हैं।

                 

उन्होंने कहा कि संत-महात्माओं, पीर-फकीरों की तपस्या के कारण सिरसा धर्मनगरी के रूप में प्रसिद्ध है। सरसाई नाथ जी की नगरी पर परमात्मा की विशेष कृपा है। उन्होंने कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों, लंगर एवं भंडारों में भाग लेने तथा प्राकृतिक आपदाओं के समय जरूरतमंदों की सहायता करने के प्रति युवा वर्ग का रुझान लगातार बढ़ रहा है। यह धर्मनगरी सिरसा के लिए सौभाग्य की बात है कि यहां अधिकांश धार्मिक आयोजनों का जिम्मा युवा वर्ग संभाल रहा है। आयोजकों ने गोबिंद कांडा, प्रज्ञा ऋषि महंत भोला दास बोरीवाले तथा संजू महंत को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

जागरण में भजन गायकों ने रातभर माता शीतला और अन्य देवी-देवताओं की महिमा का गुणगान किया। श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे। बीच-बीच में आकर्षक झांकियां भी निकाली गईं। माता शीतला के इस जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। आरती के बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। गोबिंद कांडा ने आयोजकों को 21 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट की। आयोजकों ने कहा कि  पूर्व गृह राज्यमंत्री एवं हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा और गोबिंद कांडा के परिवार ने सदैव धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लिया है। इसके लिए वे कांडा परिवार के आभारी रहेंगे। इस अवसर पर गोबिंद कांडा के साथ संजय गोयल साहुवाला, प्रधान अग्रवाल सभा; पुरुषोत्तम गोयल, प्रधान अग्रवाल पार्क; अनिल सर्राफ, पूर्व प्रधान; इंद्रोष गुज्जर, लक्ष्मण राम, हरि प्रकाश शर्मा, विजय यादव और सुरेंद्र वत्स सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।