दिल्ली पब्लिक स्कूल SIRSA में भव्य छात्र सम्मान समारोह संपन्न

 

mahendra india news, new delhi
दिल्ली पब्लिक स्कूल, सिरसा में एक गरिमामय एवं भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या रमा दहिया के सान्निध्य में दीप प्रज्ज्वलन के साथ संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नवजीत क्लेयर ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया। इस अवसर पर विद्यालय के उन मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां अर्जित की।

विशेष रूप से शत-प्रतिशत उपस्थिति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया, जिससे अन्य विद्यार्थियों को प्रेरणा प्राप्त हुई। सत्र 2024-25 एवं 2025-26 में विभिन्न गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य, गीत आदि प्रस्तुतियां अत्यंत मनोहारी रहीं, जिनकी उपस्थित जनों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। सम्पूर्ण विद्यालय परिसर उल्लास एवं उत्साह से परिपूर्ण रहा।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को परिश्रम, अनुशासन एवं लक्ष्यनिष्ठा के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होते हैं। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।