ग्वार के रेट में एक दिन में 416 रुपये का उछाल, हरियाणा की सिरसा अनाज मंडी में 8 अक्टूबर, 2026 को फसलें इस रेट बिकी, देखे रेट लिस्ट
Oct 8, 2026, 16:12 IST
mahendra india news, new delhi
मंडी सिरसा हरियाणा में फसलों की बोली हुई। इस दौरान कई फसलों के रेट में उछाल तो कई फसलों के रेट में मंदी देखने को मिली। अनाज मंडी में 8 अक्टूबर, 2026 को फसलें किस रेट से बिकी। इसकी लिस्ट नीचे दी गई है, किसान अपनी फसल अनाज मंडी में लेकर जाने से पहले आढ़तियों से भाव संबंधी जानकारी अच्छे से लें, ग्वार के रेट में पिछले कई दिनों से उछाल देखने को मिल रहा है। ग्वार के रेट बुधवार को 7025 रुपये प्रति क्विंटल बिका। आज वीरवार को 7441 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बिका है। यानि आज 416 रुपये का उछाल आया है।
नरमा 8740
कपास 8400
जौ 2800
कनक 2700
गुवार 6000 से 7441
सरसों 7800 से 8200
1509 3800 से 4342